Nutmeg Health Benefits: भारतीय रसोई घर में कई तरह के मसाले मौजूद रहते हैं, उन्हीं में से एक हैं जायफल, भारतीयों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला एक ऐसा मसाला है, जिसे खाने को स्वादिष्ट बनाने में यूज में लाया जाता है। इसके अलावा क्या आप जानते हैं जायफल खाने से आपकी हेल्थ को कई तरह के फायदे मिलते हैं। जायफल का यूज नमकीन से लेकर मीठे तक, व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। आइए जानें इसके अनगिनत फायदे-
जायफल के फायदे
पाचन से जुड़ी समस्याएं
जायफल का इस्तेमाल पाचन समस्याओं को कम करने के लिए किया जाता रहा है। इसमें फाइबर जैसे कंपाउंड होते हैं, जो पाचन एंजाइमों के डिस्चार्ज को में सहायता करते हैं। इसके अलावा सूजन, गैस और अपच से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
दिमाग की सेहत
जायफल में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी ऑयल होते हैं जो ब्रेन सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, कुछ स्टडी से पता चलता है कि जायफल कॉग्निटिव हेल्थ और मेमोरी में सुधार कर सकता है।
एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज
जायफल में पाए जाने वाले कंपाउंड मिरिस्टिसिन में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होते हैं, जो गठिया और मांसपेशियों में दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, यह नेचुरली मांसपेशियों को आराम देने वाले के रूप में काम करता है, जिससे तनाव और परेशानी से राहत मिलती है।
नींद में मददगार और तनाव करे दूर
जायफल में मैग्नीशियम और मिरिस्टिसिन जैसे कंपाउंड होते हैं, जो नींद में सुधार करते हैं। जायफल का इस्तेमाल अक्सर अनिद्रा और नींद से जुड़े डिसऑर्डर के लिए एक नेचुरल उपचार के रूप में किया जाता है। इसके अलावा, इसकी सुगंधित खुशबू दिमाग पर अच्छा असर डालती है, तनाव और चिंता को कम करती है।
ओरल हेल्थ बेनिफिट
जायफल न केवल अंदर से बल्कि ओरल सफाई के लिए भी फायदेमंद है। इसके एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं, जो सांसों की खराब स्मेल और दांतों की समस्याओं जैसे कैविटी और मसूड़ों की बीमारी का कारण बनते हैं।
ये भी पढ़ें- High Blood Pressure: सिर्फ बड़े-बूढ़े ही नहीं, बच्चे भी हो रहे हैं हाई ब्लड प्रेशर के शिकार!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
11 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
12 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
13 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
15 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines