Normal Ghee Vs Bilona Ghee: बचपन में हम रोज देसी घी का सेवन करते आ रहे हैं। इसे या तो खाने में डाला जाता है, चावल और चपाती के लिए उपयोग किया जाता है। ये हमारी त्वचा और बालों में भी लगाया जाता है और सेहत को भरपूर पोषण प्रदान करता है। रोटी और परांठे पर एक चम्मच देसी घी लगाने से लेकर रेसिपी में स्वादिष्ट तड़का लगाने तक, पाक-कला की दुनिया में देसी घी का हर तरीके से उपयोगी है। इस प्रकार आहार में सबसे ज्यादा इसका प्रयोग किया जाता है।
हालांकि, समय के साथ-साथ चीजें बदल गई हैं। मक्खन, पनीर और देसी घी जैसे डेयरी प्रोडक्ट के लिए तरसते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पोषण देने, इम्यूनिटी को बढ़ावा देने और त्वचा को नेचुरल चमक देने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी प्रकार के देसी घी के फायदे एक जैसे नहीं होते हैं? जी हां, सही सुना आपने, क्योंकि हममें से अधिकतर हेल्थ को लेकर चिंतित रहते हैं और सोचते हैं कि देसी घी कौन सबसे ज्यादा बेहतर है। न्यूट्रिशनिस्ट सिमरुन चोपड़ा के अनुसार, कई देसी घी में पोषक तत्वों की कमी होती है।
जो घी खा रहे हैं वह कितना हेल्दी और किस प्रकार का घी हेल्दी नहीं है?
बाजार में दो प्रकार के देसी घी मिलते हैं- एक बिलोना घी और रेगुलर घी। रेगुलर घी दूध पर जो मलाई आती है, उससे बनाया जाता है। वहीं, बिलोना घी उस मलाई से तैयार किया जाता है जो दही जमाते टाइम जमा हो जाती है।
सिमरुन चोपड़ा के मुताबिक, देसी घी के बारे में जिन लाभों के बारे में बात करते हैं वे दही की मलाई से बने लाभों से आते हैं। दूध से बनी मलाई में वे गुण नहीं होते हैं जो आप सोचते हैं कि आपको देसी घी दे रहा है। इसका कारण यह है कि बिलोना घी रेगुलर घी की तुलना में ज्यादा विटामिन और पोषण से भरपूर तत्वों को बनाए रखता है, क्योंकि इसे लो हीट मेथड का इस्तेमाल करके बनाया जाता है।
ये भी पढ़ें- आंखों के दोनों तरफ सिर में दर्द क्यों होता है? क्या साइड इफेक्ट और कैसे करें बचाव?
बिलोना घी कितना ले सकते हैं?
बिलोना घी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, हेल्दी फैट और अलग-अलग प्रचुर मात्रा में विटामिन और खनिजों से भरपूर है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसे जितना चाहें उतना खा सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट की मानें तो, घी के अपने फायदे हैं, लेकिन फिर भी खाने के ऊपर एक चम्मच घी डालना नहीं चाहिए। इसके पीछे भी दो कारण हैं।
- हमारे सभी भोजन में पहले से ही नेचुरल ऑयल होता है।
- इसके अलावा घी मिलाने से भोजन में कुल फैट की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे एक दिन में अधिक कैलोरी की खपत होती है।
इसके बजाय, बॉडी में कुल फैट की मात्रा को बनाए रखने के लिए भोजन में अलग से देसी घी डालने की बजाय देसी घी के साथ खाना बनाने की सलाह दी जाती है। आपको भोजन में तेल और देसी घी दोनों खाने से बचना चाहिए। ये सभी जानकारी आप नीचे दिए गए इस्टा लिंक पर क्लिक करें और हमारे आज के टॉपिक पर जानकारी लें-
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
13 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
15 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
18 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
19 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines