Corona Virus: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों एक वायरल फ्लू फैला हुआ है, जो कि चिंताजनक है। दरअसल, इस फ्लू के मामले पिछले साल अगस्त में सामने आ रहे थे, जो कि सामान्य थे लेकिन अब इस संक्रमण में तेजी देखी जा रही है। इस वायरल इंफेक्शन के मामले दिल्ली-एनसीआर के 54% घरों में मौजूद हैं। इन मामलों के देखते हुए लोकल अस्पतालों के डॉक्टरों का कहना है कि यह बीमारी सामान्य वायरस से थोड़ी अधिक जोखिम भरी है। इसलिए समय से सावधानी बरतना जरूरी है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
लोकल बॉडीज के डॉक्टरों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट बताती है कि कोविड फैलने वाला वायरस था, जिसके आंकड़े दुनियाभर के लोगों को चौंका रहे थे। दिल्ली और आस-पास के लोगों में भी यह वायरस तेजी से फैल रहा है। इसके लक्षण भी कोविड जैसे हैं, जिसमें खांसी, बुखार, गले में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होती है। इस वायरल इंफेक्शन से लगभग 13,000 से अधिक लोकल निवासियों को शिकार बनाया है। इनमें 63% पुरुष हैं और 37% महिलाएं हैं। इस वायरस से 9% लोगों के घरों में चार से अधिक लोग बीमार हैं।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
फ्लू के शुरुआती संकेत
डॉक्टरों के मुताबिक फ्लू के लक्षणों में ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और दस्त हैं, जिसके कारण भी मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। भर्ती होने वालों की संख्या इतनी ज्यादा है कि यह वृद्धि गंभीर बीमारी की सूचना दे रही है।
किन्हें ज्यादा खतरा?
- 50 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को।
- छोटे बच्चों को।
- हाई बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल से लेकर डायबिटीज के रोगियों को भी इसका रिस्क ज्यादा है।
- अस्थमा के मरीजों को।
- कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को।
बचाव के लिए क्या करें?
- भीड़-भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाएं।
- मास्क का प्रयोग करें।
- बार-बार हाथों को धोएं।
- डाइट में विटामिन, प्रोबायोटिक्स और एंटीऑक्सिडेंट्स युक्त फूड्स को शामिल करें।
- लक्षण गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
6 mins agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
1 hr agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
5 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
6 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
8 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
10 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines