Lower Leg Pain Causes and Treatments: घुटनों से नीचे पैरों में दर्द होना एक आम समस्या है, जिससे कई लोग प्रभावित रहते हैं। यह दर्द हल्का या तेज हो सकता है। यह दर्द चलने, दौड़ने, उठने, बैठने में तकलीफ दे सकता है। घुटने से नीचे के पैर में दर्द के बहुत से कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ कारणों का पता लगाना बहुत जरूरी है। कई बार हम इस दर्द को आम दर्द समझकर दरकिनार कर देते हैं, मगर भविष्य में इस प्रकार का दर्द गंभीर परिणाम दे सकता है। ऐसे में जानते हैं घुटनों के नीचे दर्द क्यों होता हैं, क्या है मुख्य कारण और कैसे करें बचाव
नसों पर दबाव से होने वाला दर्द
जब घुटने से नीचे पैर में जाने वाली मांसपेशियां दब जाती हैं तो दर्द, झनझनाहट और कमजोरी महसूस होती हैं। ऐसी स्थिति कई कारणों से हो सकती है। यह स्थिति हाथ और उंगलियों में जाने वाली नर्वस में दबाव के वजह से होती है, कई बार रीड की हड्डी में डिस फटने से नर्व दब जाती है। ऐसे में मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है या दर्द भी हो सकता है।
शिन का दर्द
शिन के दर्द में काफ के सामने दर्द महसूस होता है। इस परिस्थिति में पिंडली की हड्डी के किनारों की मांसपेशियों में सूजन आ जाती है। इसमें आपके पैर के सामने की हड्डी में दर्द होता है। इस कारण व्यक्ति को चलने, दौड़ने या कूदने में दर्द महसूस हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Weight Gain Reason: क्या सच में 7-8 घंटे में बढ़ सकता है वजन? Vinesh Phogat के साथ कुछ ऐसा ही हुआ
घुटनों के नीचे जलन और दर्द होना
यह टेंडोनाइटिस टेंडन से होने वाली सूजन और जलन है, जिसमें घुटने के नीचे पैर में दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द मांसपेशियों में ज्यादा होता है, यह समस्या अधिक काम करने, सीढ़ियां चढ़ने की वजह से हो सकता है। टेंडोनाइटिस से होने वाले पैर के निचले हिस्से में दर्द को बर्फ की मदद से कम कर सकते हैं। कई बार ये इतना अधिक दर्द दे सकता है कि आपको इसके लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाइयों का सेवन भी करना पड़ सकता है।
lep pain
इसके कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे-
पैर के निचले हिस्से की हड्डी में फ्रैक्चर होने से तेज दर्द और सूजन हो सकती है। पैरों में किसी प्रकार के इंफेक्शन से तेज दर्द और सूजन आ जाती है। गठिया से पीड़ित मरीजों के पैरों में भी दर्द, सूजन और साइटिका हो सकती है।
इससे बचने के उपाय
घुटने से नीचे पैर में दर्द होने पर अपने डॉक्टर से सलाह ले। वे दर्द के कारण का पता लगाने व उपचार में आपकी मदद कर सकते हैं। दवा में थेरेपी सर्जरी या अन्य उपाय शामिल हो सकते हैं। लंबे समय तक दिक्कत महसूस हो तो किसी विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Hairstyle Ideas 2024: इस रक्षाबंधन ट्राई करें ये सेलिब्रिटी हेयर स्टाइल, लगेंगी कमाल
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
3 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
4 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
6 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
7 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
11 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines