Alzheimer’s disease: क्या आपको बढ़ती उम्र के साथ सूंघने की क्षमता घट रही है? या आपको कोई गंध महसूस नहीं होती है? कोविड इसकी वजह बिल्कुल नहीं है। शिकागो यूनिवर्सिटी ने खुलासा किया है कि गंध महसूस करने की क्षमता का खोना बेहद खतरनाक है। दिमाग में सूजन आ जाती है, धीरे-धीरे पीड़ित अल्जाइमर्स, सिजोफ्रेनिया या दूसरी ऑटो इम्यून बीमारी से ग्रसित हो जाता है। यह गंभीर खतरा हो सकता है।
ब्रेन में आ जाती है सिकुड़न
शिकागो विश्वविद्यालय के रिसर्चर डॉ मैथ्यू एस गुडस्मिथ ने कहा कि ब्रेन का वह हिस्सा सिकुड़ जाता है या उसमें सूजन आ जाती है, जो सूंघने के लिए काम करता है। इसके लिए जीन APOE e4 जिम्मेदार है। APOE कई प्रकार के होते हैं। जैसे APOE e2, APOE e3, और APOE e4। प्रत्येक व्यक्ति को दो एपीओई जीन माता-पिता से विरासत में मिलते हैं।
जर्नल न्यूरोलॉजी में बुधवार को छपी रिपोर्ट के अनुसार, 865 लोगों पर इसका टेस्ट किया गया। इनका हर 5 साल पर टेस्ट किया गया। 75 से 79 उम्र के लोगों को पता ही नहीं चला कि वे क्या सूंघ रहे हैं।
अल्जाइमर रोग डिमेंशिया का आम रूप
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, अल्जाइमर रोग मनोभ्रंश (डिमेंशिया) का सबसे आम रूप है, जो सभी मामलों में 60 से 70 प्रतिशत के लिए जिम्मेदार है। सामान्य लक्षणों में याददास्त का जाना, फैसले न ले पाना, एक बात बार-बार दोहराना शामिल है।
मौत का खतरा 50 फीसदी अधिक
करीब दो साल पहले आई अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियंस की रिर्पोट के अनुसार, जिन बुजुगों में सूंघने की क्षमता कम पाई गई, उनके अगले 10 साल में मौत का खतरा 50 फीसदी अधिक रहा है।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी में हिम्मत नहीं, बिहार के भाजपा प्रवक्ता का बड़ा दावा, चौराहों पर अपने इस्तीफे की लगाई होर्डिंग
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
21 mins agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 hr agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
3 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
4 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines