Diabetes And Liver Damage Symptoms: अनहेल्दी डाइट और बिगड़ती जीवनशैली के कारण हर दूसरे-तीसरे व्यक्ति में डायबिटीज की बीमारी देखी जा रही है। इस बीमारी में शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से ये कंडीशन हो जाती है, लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं ब्लकि इससे कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। डायबिटीज मरीजों को दिल से लेकर लिवर की गंभीर समस्याओं का खतरा होता है।
डायबिटीज हमारे खानपान, जीवनशैली के अलावा शरीर की कई स्थितियों से भी जुड़ा होता है। कई रिसर्च और स्टडी भी इस बात को साफ कर चुके हैं कि डायबिटीज के मरीजों को लिवर से जुड़ी समस्याएं ज्यादा परेशान करती हैं, जैसे- लिवर डैमेज, लिवर सिरोसिस और लिवर से जुड़े अन्य जोखिम रहते हैं। जिन्हें टाइप 2 डायबिटीज है, उनमें साइलेंट डिजीज का जोखिम ज्यादा होता है। इसलिए लिवर को हेल्दी रखने के साथ-साथ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए।
डायबिटीज में लिवर खराब होने के संकेत
- लिवर में सूजन की समस्या
- पाचन में गड़बड़ी होना
- पेट और लिवर में गंभीर दर्द
- टाइप 2 डायबिटीज का खतरा
- त्वचा और आंखों का पीलापन
- थकान महसूस करना
- अचानक वजन कम होना
डायबिटीज वाले फैटी लिवर को कैसे रोकें?
- अपने ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करें।
- वजन कम करने की जरुरत है, तो वर्कआउट करें।
- ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखें।
- खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स, जिसे ब्लड फैट भी कहते हैं, उसे सही बनाए रखें।
- शराब का सेवन न करें।
- हेपेटाइटिस की वैक्सीन लगवाएं।
- खानपान पर खास ध्यान दें।
- ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें।
- कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रखें।
- वजन बढ़ने न दें।
- हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें।
- स्मोकिंग करने से बचें।
क्या लिवर डैमेज सही हो सकता है?
अगर लिवर डैमेज का जल्दी पता लग जाए, तो इलाज भी जल्दी किया जा सकता है। लिवर एक ऐसा ऑर्गन है, जो नए टिश्यू बनाकर खुद की मरम्मत करता है। हालांकि, अगर लंबे टाइम तक ये स्थिती रहती है, तो सिरोसिस होने का खतरा रहता है, जो इसके काम में बाधा कर सकता है।
ये भी पढ़ें- सावधान! केमिकल वाले कलर स्किन ही नहीं इन 4 अंगों के लिए खतरनाक
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Esophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
2 hrs agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
17 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
18 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
19 hrs ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
20 hrs agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
23 hrs agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 day agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
1 day agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines