Antibiotic Medicine Side Effects: अक्सर आपने देखा होगा कि लोगों को जरा सी बीमारी होने पर मेडिसिन खा लेते हैं। खासतौर पर आपको ऐसे लोग मिल जाएंगे जो हल्की-फुल्की बीमारी हुई नहीं और खुद से ही एंटीबायोटिक दवाई खाने लगते हैं। कफ, कोल्ड, शरीर में दर्द, बुखार या एलर्जी जैसी समस्याओं को मामूली समझकर खुद ही डॉक्टर बनकर एंटीबायोटिक ले लेते हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, तो बिल्कुल भी ऐसा न करें। क्योंकि WHO की एक रिसर्च के अनुसार, कुछ नए आंकड़े काफी ज्यादा हैरान कर देने वाले हैं। एंटी बायोटिक मेडिसिन के गलत इस्तेमाल से एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस का जोखिम पैदा हो रहा है, जो किसी भी महामारी से बड़ा खतरा बनकर उभरा है।
एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस यानि AMR से दुनिया में हर साल 50 लाख लोगों की मौत का कारण बनता है। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि कोविड महामारी के चलते 3 साल में 70 लाख लोगों की मौत हुई है। AMR (Antimicrobial resistance) के कारण एक साल में 1 करोड़ लोगों की मौत हुई है।
AMR क्या है?
एंटीबायोटिक का प्रयोग बैक्टीरिया को मारने के लिए होता है। लेकिन अगर कोई बार-बार एंटीबायोटिक का यूज कर रहा है, तो बैक्टीरिया इस दवा के खिलाफ अपनी इम्यूनिटी डेवलप करता है। इसके बाद इसे सही करना काफी ज्यादा मुश्किल होता है। इसे ही एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस कहते हैं। ऐसी कंडीशन में इलाज तो सही से हो नहीं पाता है और हमारे लिवर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। इसके साथ ही लिवर डैमेज होने का खतरा भी बढ़ता है। इसकी शुरुआत फैटी लिवर से होती है और धीरे-धीरे यह सिरोसिस फाइब्रोसिस में बदलता है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
कैसे करें बचाव
शरीर का सबसे अहम अंग लिवर होता है। इसका वेट 1.5 KILO के आसपास होता है। लिवर का काम होता है शरीर की गंदगी को फिल्टर करके बाहर करना। तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। इसके अवाला जंक, रिफाइंड, शुगर खाने से परहेज करें। अगर इन सबको ठीक टाइम पर कंट्रोल नहीं किया गया, तो फैटी लिवर की बीमारी हो सकती है।
Dr. Ravindra B S से जानें एंटीबायोटिक्स का ज्यादा सेवन करने से लिवर के लिए कितना खतरनाक
ये भी पढ़ें- Stomach Cancer का कारण बन सकता है Indigestion, कैसे और क्या करें बदहजमी होने पर?
फैटी लिवर की बीमारियां
- हाई कोलेस्ट्रॉल
- मोटापा
- डायबिटीज
- थायराइड
- स्लीप एप्निया
- इनडाइजेशन
Liver खराब होने के लक्षणों को कैसे पहचानें, Dr Saleem Zaidi की Youtube Video से जानें-
लिवर क्या-क्या काम करता है
- एंजाइम बनाना
- खून को फिल्टर करना
- टॉक्सिन बाहर करना
- कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना
- डाइजेशन
- प्रोटीन बनाना
लिवर को कैसे रखें हेल्दी
मौसमी फल, साबुत अनाज, लो फैट डेयरी प्रोडक्ट
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
9 hrs agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
13 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
15 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
18 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
18 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines