Live Updates
बेंगलुरु में कोरोना को लेकर जारी हुई पब्लिक एडवाइजरी
कर्नाटक में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की तरफ गाइड लाइन जारी की गई है।
क्या है इस गाइडलाइन में?
1. आधिकारिक स्रोतों के माध्यम से अपडेट रहें, गलत जानकारी से बचें।
2. स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ जानकारी साझा करें, विदेश से आने वाले यात्रियों के बारे में अधिकारियों को सूचित करें।
3. जिम्मेदार व्यवहार का अभ्यास करें: भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें, शारीरिक दूरी बनाए रखें, अच्छी स्वच्छता का अभ्यास करें।
4. लक्षणों की जल्द रिपोर्ट करें: बुखार, खांसी, सीने में दर्द या सांस लेने में कठिनाई होने पर तुरंत चिकित्सा सलाह लें।
5. परीक्षण और निगरानी का समर्थन करें: परीक्षण में सहयोग करें और निगरानी के लिए नमूना संग्रह की अनुमति दें।
6. सामुदायिक निगरानी: IHIP पोर्टल के सामुदायिक निगरानी उपकरण के माध्यम से COVID-19 जैसे लक्षणों में असामान्य वृद्धि की रिपोर्ट करें।
7. स्कूलों में निगरानी: बीमार बच्चों को घर पर रखें, लक्षणों के लिए विद्यार्थियों की निगरानी करें, स्वच्छता को बढ़ावा दें, उचित वेंटिलेशन सुनिश्चित करें।
8. स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता: अच्छी स्वच्छता का अभ्यास करें, कचरे का उचित निपटान करें, सार्वजनिक क्षेत्रों को साफ रखें।
9. सरकारी प्रतिक्रिया: सरकार सतर्क है; सामान्य जीवन जीएं लेकिन सलाह का पालन करें।
10. स्वास्थ्य सलाह के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 425 8330 पर कॉल करें और आपातकालीन रोगी परिवहन के लिए 108 पर कॉल करें।
किस राज्य में कितने कोरोना के केस?
महाराष्ट्र में 467 मामले, दिल्ली में 375, गुजरात में 265, कर्नाटक में 234, पश्चिम बंगाल में 205, तमिलनाडु में 185 और उत्तर प्रदेश में 117 मामले दर्ज किए गए हैं।
बता दें कि 22 मई को देश में 257 एक्टिव केस थे। 26 मई तक आंकड़ा 1,010 हो गया और 31 मई को देश में मरीजों की संख्या 3,395 पर पहुंच गया।
कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 4 की मौत
शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में चार मौतें हुई हैं, जिनमें दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत शामिल है।
महाराष्ट्र में एक दिन में सामने आए 68 नए मरीज
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 68 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 485 हो गई है।
कर्नाटक सरकार की सलाह, सार्वजानिक जगहों पर पहने मास्क, बनाएं शारीरिक दूरी
कर्नाटक सरकार ने राज्य में बढ़ते कोविड-19 के बढ़ते मामले को देखते हुए शनिवार को एक गाइडलाइन जारी ककिया है। जिसमें लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और साफ-सफाई रखने के लिए कहा है।
गाइडलाइन में में कहा गया है, "कर्नाटक में कोविड-19 मामलों में हाल ही में हुई वृद्धि के मद्देनजर, राज्य संक्रमण को रोकने, मामलों का पता लगाने और देखभाल प्रदान करने के लिए चल रहे प्रयासों के माध्यम से कोविड-19 की निगरानी और प्रबंधन जारी रखे हुए है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग सभी नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहें।"
तमिलनाडु सरकार ने लोगों को दी मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस अपनाने की सलाह
तमिलनाडु सरकार ने लोगों को श्वसन संक्रमण को कम करने के लिए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने, खांसी/छींकते समय मुंह को टिशू या कोहनी से ढकने की अपील की गई है। 31 मई, 2025 तक तमिलनाडु में कोविड-19 वायरस के कारण एक मौत के साथ 185 सक्रिय मामले सामने आए हैं।
नोएडा में कोरोना वायरस के 14 नए मामले, एक्टिव मरीज हुए 57
नोएडा में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिले में 31 मार्च की शाम तक 14 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 57 हो गई है।
पिछले 24 घंटे में 685 कोरोना के नए मामले, केरल में सबसे अधिक मामले
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 685 मामले सामने आए हैं। केरल में कोरोना के सबसे अधिक 189 नये मामले सामने आए हैं।
Corona Live Cases In India: किस राज्य में कितने केस?
Corona Live Cases In India:
केरल-1147
महाराष्ट्र-467
दिल्ली- 294
गुजरात-223
तमिलनाडु-148
कर्नाटक- 148
पश्चिम बंगाल-116
Corona Live Cases In India: नोएडा में मिले नए केस
Corona Live Cases In India: नोएडा में 14 नए कोविड-19 के मामले सामने आए है। इलाके में अबतक कुल 57 एक्टिव केस।
Corona Live Cases In India: देश में 1 ही दिन में 500 से अधिक नए मामले
Corona Live Cases In India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के डैशबोर्ड में अपडेट जानकारी के अनुसार, देश में सिर्फ 1 दिन में 511 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
Corona Live Cases In India: सीएम रेखा गुप्ता की दिल्लीवासियों से अपील
Corona Live Cases In India: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य में कोरोना के 19 मरीजों की भर्ती हुई है। साथ ही, सरकार ने अस्पतालों में पूरी तैयारी का भरोसा भी दिलाया।
Corona Live Cases In India: अरुणाचल प्रदेश में तीसरा कोविड पॉजिटिव
Corona Live Cases In India: अरुणाचल प्रदेश में कोरोना का तीसरा मामला सामने आया है। संक्रमित की आयु 51 वर्ष बताई जा रही है। राज्य में कुल 3 मरीज हुए।
Corona Live Cases In India: अन्य बीमारियों से पीड़ित थी महिला
Corona Live Cases In India: अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला की हालत पहले से ही नाजुक थी और उन्हें कोविड संक्रमण के अलावा कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी थीं।
Corona Live Cases In India: दिल्ली के LNJP अस्पताल में हुई मौत
Corona Live Cases In India: दिल्ली में कोरोना से LNJP अस्पताल में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। वह पहले से ही एक गंभीर समस्या से जूझ रही थी। उसे Postoperative Small Bowel Obstruction (ESBO) हुआ था। यह स्थिति पेट की सर्जरी के बाद उत्पन्न होती है।
Corona Live Cases In India: एक्सपर्ट ने बताए कारण
Corona Live Cases In India: ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने बताया कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के कारणों का पता लगाने के लिए निगरानी जारी है और सरकार जरूरी तैयारियों में जुटी है।
Corona Live Cases In India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की लोगों से अपील
Corona Live Cases In India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशवासियों से पैनिक न करने की अपील की है। सभी लोग घबराने की बजाय सतर्क रहें।
Corona Live Cases In India: दिल्ली में 7 नए मामले
Corona Live Cases In India: दिल्ली में इस साल कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कुल सात मामले सामने आए हैं।
Corona Live Cases In India: गुजरात में भी कोरोना के केस बढ़े
Corona Live Cases In India: स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात में कोरोना एक्टिव केस का लेटेस्ट अपडेट 223 है।
Corona Live Cases In India: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नए आंकड़े
Corona Live Cases In India: केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए नए आंकड़ों के नुताबिक, देश में कोरोना के मामले 2710 पहुंचे। राजधानी दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 294।
Corona Live Cases In India: राजधानी में हुई पहली मौत के मरीज के कैसे लक्षण?
Corona Live Cases In India: दिल्ली में जिस 69 साल की महिला की मौत हुई है। उसकी हाल ही में पेट की सर्जरी हुई थी। पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ऑपरेशन के बाद जांच में उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
watch | On the death of a woman reportedly due to Covid-19, Delhi Health Minister Pankaj Gupta says, "According to my information the woman was 75 years old. She had many problems; the exact report will come soon and all the details will be available." pic.twitter.com/bH5OBDbP1n— ANI (@ANI) May 31, 2025
Corona Live Cases In India: दिल्ली में कोरोना से मौत
Corona Live Cases In India: दिल्ली में कोरोना से एक 60 साल की महिला की मौत हुई।
Corona Live Cases In India: दिल्ली में कितने केस?
Corona Live Cases In India: राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले बढ़कर 294 हो गए हैं। नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी मिले संक्रमित।
Corona Live Cases In India: राजस्थान में बढ़ रहे मरीज
Corona Live Cases In India: राजस्थान में भी पैर पसार रहा है कोरोना। राज्य में कुल कोरोना के 54 मरीज, जबकि एक मौत की पुष्टि हुई है।
Corona Live Cases In India: बिहार में फैल रहा कोरोना
Corona Live Cases In India: बीते 2 दिनों में बिहार में भी कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। यहां 12 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल 22 केस दर्ज हो चुके हैं।
Corona Live Cases In India: महाराष्ट्र में 500 के पार मरीज
Corona Live Cases In India: महाराष्ट्र में भी कोरोना इस समय एक्टिव मोड में हैं। यहां 84 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के ओवरऑल 681 केस है।
Corona Live Cases In India: सबसे ज्यादा किस राज्य में कोविड पेशंट?
Corona Live Cases In India: कोरोना के सबसे ज्यादा मामलों की पुष्टि केरल में हुई है। यहां कुल 1147 मामले सामने आए हैं।
Corona Live Cases In India: देश में कोरोना के कितने मामले?
Corona Live Cases In India: 30 मई को हेल्थ मिनिस्ट्री के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक देश में इस वक्त कोरोना के एक्टिव केस 2710 हो चुके हैं।
Corona Live Cases In India: देश में लगातार कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। 30 मई को महाराष्ट्र में 84 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 681 पहुंच चुकी है। केरल में कोरोना मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा 1,147 हो गई है। झारखंड में भी 2 नए मामलों के मिलने के बाद 3 एक्टिव केस हो चुके हैं।
यूपी के नोएडा में कोरोना के 14 नए केस। अबतक 57 एक्टिव केस की पुष्टि हुई। दिल्ली में कोरोना से हुई पहली मौत। यह मौत 60 वर्षीय महिला की हुई है, जिसकी हाल ही में पेट की सर्जरी हुई थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उसकी मौत से पहले लक्षण नहीं मिले थे। मौत के बाद की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। राजधानी में कुल मामले बढ़कर हुए 294।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने शुक्रवार को आश्वासन दिया है कि केंद्र किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत में फिलहाल कुल कोरोना के मामले 2,710 पहुंच चुके हैं। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सभी अस्पतालों को तैयारियां जैसे कि बेड, दवाओं तथा उपचार के लिए सभी उपकरणों का स्टॉक रखना चाहिए। कोरोना से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए न्यूज 24 के साथ…
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
16 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
17 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
21 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines