Betel Leaves Benefits: खाना खाने के बाद किस तरह का पान खाना पसंद है आपको- मीठा पान, सादा पान, जर्दा पान या फिर मसाला पान। अगर पान का शौक रखते हैं तो इसे खाने की जगह चबाने की आदत बना लें। चौंकिए नहीं, हम आपको किसी लत का शिकार बनाने की सलाह नहीं दे रहे हैं। बल्कि इसे आजमा कर देखें, कैसे कुछ बीमारियों से आप राहत पा सकते हैं। पान के हरे पत्ते को बस चबाने की आदत मसालें के डालनी होगी. तब ही ये आपके काम का साबित हो पाएगा। चलिए आपको बताते हैं कितनी राहत देने वाला है ये पान का पत्ता।
पान के हरे पत्तों के फायदे
डाइजेशन
अक्सर कुछ लोग डाइजेशन से जुड़ी परेशानी से ग्रस्त रहते हैं और मामला होता है कब्ज या एसिडिटी का। पान का पत्ता पाचन में दवा साबित हो सकता है। इसे रोज सुबह खाली पेट चबाएं। इससे पाचन बेहतर हो सकता है।
मसूड़ों की सूजन में कारगर
अगर मसूड़ों की समस्या से जूझ रहे हैं तो पान का पत्ता आपको राहत दे सकता है। मसूड़ों में सूजन में पान का पत्ता राहत दे सकता है।
डायबिटीज पर कंट्रोल
पान के पत्ते की सबसे बड़ी खूबी ये है कि शरीर का ब्लड शुगर लेवल नार्मल रखता है. जिन्हें शुगर है वो रोज इसका पत्ते को चबा कर राहत मिल सकती है।
ये भी पढें- चुटकियों में वजन घटाएं, इस 1 चीज को खाने का रुटीन बनाएं…डाइट में 2 तरीकों से करें शामिल
दांतों के लिए
पान खाने से दांतों को तब नुकसान होता है जब इसमें कत्था मिलाकर खाया जाता है, इसके बिना चबाकर खाएं, तो दांतों के लिए गुणकारी है। इसके पत्तों को पीसें और नींबू का रस मिलाकर खाएं।
अन्य बीमारियों में कारगर
पान के पत्तों में कुछ एंटीबायोटिक गुण ऐसे होते हैं, जिनसे छोटे-मोटे संक्रमण से भी बचाव हो सकता है। पान के पत्ते को शहद के साथ मिलाकर खाएं तो सर्दी-खांसी में भी राहत मिलती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, पान के पत्तों का ज्यादा सेवन करना शरीर में पित्त और खून में खराबी हो सकती है, जिस कारण- फोड़े, फुंसी या कोई स्किन की बीमारी भी हो सकती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 hr agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 hr agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
3 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
4 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
22 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines