Micronutrient Deficiency: शरीर को सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है ताकि वह स्वस्थ रह सके। किसी भी न्यूट्रिएंट की कमी होने पर इंसान बीमार हो सकता है। एक नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जिसमें पाया गया कि 4 महत्वपूर्ण पोषक तत्व कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी और ई हैं, और दुनिया की अधिकतर आबादी इन तत्वों की कमी से गुजर रही है। ये ऐसे पोषक तत्व हैं जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूती देते हैं, दिल को स्वस्थ रखते हैं तथा इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। चलिए जानते हैं पूरी रिसर्च के बारे में।
क्या है रिसर्च में?
हार्वर्ड टीएच चैन स्कूल के रिसर्चर्स ने ये शोध 15 माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पर किया था। जिनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयोडिन, सोडियम, राइबोफ्लोविन, फोलेट, जिंक, सेलेनियम, आयरन, थायमिन, नियासिन, विटामिन बी-12, बी-6, ए, सी और ई शामिल हैं। जिनमें चार अहम न्यूट्रिएंट थे कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी और ई।
ये भी पढ़ें- खाना खाने के तुरंत बाद न करें ये 5 काम, वरना हो सकती है कैंसर से लेकर पेट की समस्याएं!
स्टडी में क्या निकला?
इस स्टडी के अनुसार दुनिया के 66% लोग कैल्शियम की कमी से गुजर रहे हैं। आयोडिन की कमी से लगभग 68% लोग पीड़ित हैं। 65% लोग आयरन की कमी से गुजर रहे हैं, तो वहीं, 67% लोगों में विटामिन ई की कमी देखी गई है। इसके अलावा विटामिन-सी, राइबोफ्लोविन, फोलेट, जिंक और विटामिन सी की कमी से भी भारी मात्रा में लोग पीड़ित पाए गए। नियासिन से 22% लोग, थायमिन से 30% और सेलेनियम से 37% लोग प्रभावित हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात है कि कैल्शियम की कमी से गुजरने वाले लोग अमेरिका, यूरोप व मध्य एशिया के हैं।
micro nutrient deficiency
पुरुषों ज्यादा पीड़ित!
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिलाओं की तुलना में पुरुषों में कैल्शियम, नियासिन, थायमिन, जिंक, विटामिन बी-12, बी-6, ए और सी की ज्यादा कमी देखी गई है। वहीं महिलाओं में आयोडिन, विटामिन बी-12, आयरन और सेलेनियम की कमी ज्यादा देखने को मिली है। हालांकि, रिपोर्ट से यह साफ है कि लोगों में पोषक तत्वों की कमी बड़ी मात्रा में पाई जा रही है। इन सभी तत्वों की कमी से इंसान की हड्डियों में दर्द, थकावट, बाल झड़ने के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों का कारण होता है।
कैसे बचें?
अगर आपको भी लगातार कमी, थकावट या फिर अन्य कोई समस्या महसूस हो रही है तो आप तुरंत जांच करवाएं। किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। वह आपको पुष्टि होने पर सही दवा और डाइट प्लान देंगे।
ये भी पढ़ें- क्या है पानी पीने का सही तरीका? तुरंत बदल लें ये 3 आदतें
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
2 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
2 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
3 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
7 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
22 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines