Common Habits That Can Harm Kidneys: हमारे शरीर में किडनी एक महत्वपूर्ण अंग है, जो विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर करती है और खून को साफ रखने में हेल्प करती है। यह बीन के साइज के ऑर्गन, आपके खून को फिल्टर करते हैं और शरीर के इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करने में भी हेल्प करती हैं। इसलिए किडनी को हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता है।
कई चीजें इन्हें प्रभावित करती हैं, जिनके कारण आप किडनी से जुड़ी बीमारियों का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि आप किडनी को हेल्दी रख पाएं। आइए जान लेते हैं, किन आदतों में बदलाव करके अपनी किडनी का ख्याल रख सकते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
किडनी फेलियर के पीछे ये 12 बुरी आदतें, जानें Dr. Puru Dhawan की इस Video के जरिए-
सोडियम कम करें
सोडियम की ज्यादा मात्रा की वजह से, किडनी पर नेगेटिव असर पड़ता है। सोडियम अधिक होने के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जो किडनी के लिए काफी हानिकारक होता है। इसीलिए खाने में नमक की मात्रा को कंट्रोल करें। इसके साथ ही प्रोसेस्ड फूड आइटम्स या बंद डिब्बे के खाने में भी नमक की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए खाने में नमक का सेवन कम करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में मेथी का सेवन करना है फायदेमंद, बस कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी
ब्लड प्रेशर मैनेज करें
हाई ब्लड प्रेशर किडनी को हानि पहुंचा सकती है। इसलिए बीपी को मैनेज करना जरूरी है। इसके अलावा, हाई ब्लड प्रेशर के कारण अन्य दूसरी बीमारियां, जैसे- स्ट्रोक, हार्ट अटैक आदि होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
किडनी की बीमारी के बारे में आपको क्या पता होना चाहिए, जानिए UCLA Nephrologist Anjay Rastogi की इस Video के जरिए-
ब्लड शुगर कंट्रोल करें
ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण डायबिटीज होने का जोखिम रहता है, जो आगे चलकर किडनी डैमेज होने की वजह भी बन सकता है। इसलिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए। खाने में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड आइटम्स को शामिल करें और ज्यादा शुगर वाली चीजों को खाने से परहेज करें।
एक्सरसाइज करें
एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का जोखिम कम रहता है। ये सभी किडनी के लिए भी नुकसानदायक होती हैं। इसलिए रोज थोड़ा ही सही, लेकिन कुछ देर एक्सरसाइज करें और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि एक्सरसाइज करते समय अपने शरीर पर बेमतलब का प्रेशर न बनाएं।
फास्फोरस की मात्रा को कंट्रोल करें
फास्फोरस की मात्रा बढ़ने से किडनी को ज्यादा काम करना पड़ता है। इसलिए खाने में फास्फोरस की मात्रा को कम करें, ताकि किडनी पर ज्यादा दबाव न पड़ें। फास्फोरस अंडे, मछली और सीफूड्स, रेड मीट, दूध और दही में ज्यादा होता है।
पानी पिएं
भरपूर पानी पीने से किडनी को खून फिल्टर करने में काफी हेल्प मिलती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए जितना आपकी हेल्थ के लिए जरूरी है, उतना ही पानी पिएं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
7 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
10 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
12 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines