Walnut Benefits In Hindi: अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर सूखा मेवा है जिसे खाने पर शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. अखरोट में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, विटामिन बी6, फोलेट, मैग्नशियम, फॉस्फोरस, कॉपर और मैंग्नीज की भरपूर मात्रा पाई जाती है. अगर नियमित तौर पर सही मात्रा में अखरोट (Akhrot) का सेवन कर लिया जाए तो इससे शरीर दुरुस्त रहने लगता है. यहां जानिए अखरोट किस बीमारी को दूर करने में असरदार होता है और अखरोट खाने पर सेहत को कौन-कौनसे फायदे (Akhrot Khane Ke Fayde) मिलते हैं.
अखरोट खाने पर मिलते हैं ये फायदे
डायबिटीज होती है मैनेज – डायबिटीज (Diabetes) की डाइट में अखरोट को शामिल किया जा सकता है. अखरोट में कार्बोहाइड्रेट्स कम होते हैं और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. अखरोट खाने पर शरीर को हेल्दी फैट्स भी मिलते हैं. ऐसे में अखरोट खाने पर ग्लूकोज बेहतर तरह से कंट्रोल होता है और इंफ्लेमेशन कम होती है जिससे डायबिटीज मैनेजमेंट में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें – बूंद-बूंद करके पेशाब आने का क्या कारण है? पुरुषों में इस बीमारी का संकेत है Urine की रुकावट
दिमाग तेज होता है – अखरोट का सेवन दिमाग के लिए खासतौर से फायदेमंद है. कहते हैं दिमाग की शेप का दिखने वाला यह अखरोट दिमाग को तेज करने का काम करता है. अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड होता है जो ब्रेन डेवलपमेंट और ब्रेन फंक्शन में फायदेमंद है. अखरोट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करता है जिससे दिमाग को फायदा मिलता है.
रक्त धमनियों को मिलता है फायदा – अखरोट में कॉपर होता है जो रक्त धमनियों को स्वस्थ रखता है. इससे नर्व डैमेज कम होता है और इम्यूनिटी को भी फायदे मिलते हैं.
हड्डियों के लिए अच्छा है – मैंग्नीज से भरपूर होने के चलते अखरोट खाने पर बोन डेवलपमेंट होती है यानी हड्डियों को इसका फायदा मिलता है. इसके साथ ही, मैंग्नीज मेटाबॉलिज्म को भी फायदे देता है.
कैंसर का खतरा कम होता है – एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट कंपाउंड्स से भरपूर होने के चलते अखरोट खाने पर ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer), प्रोस्टेट कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम हो सकता है.
पेट की सेहत अच्छी रहती है – अखरोट का नियमित सेवन गट हेल्थ को अच्छा रखता है. सोल्यूबल और इनसोल्यूबल फाइबर के चलते अखरोट के सेवन से गट हेल्थ अच्छी रहने लगती है. इससे कब्ज जैसी दिक्कतों से भी छुटकारा मिल जाता है.
दिल की सेहत – अखरोट में पाए जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड इसे दिल की सेहत के लिए अच्छा बनाता है. अखरोट खाने पर शरीर को जो एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं वो हार्ट हेल्थ को प्रोमोट करते हैं. इसके साथ ही अखरोट खाने पर कॉलेस्ट्रोल लेवल्स कम होते हैं, रक्त धमनियों को इसका फायदा मिलता है और इंफ्लेमेशन कम होती है.
एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए?
एक दिन में 20 से 28 ग्राम तक अखरोट खाए जा सकते हैं. यानी 7 से 14 आधे अखरोट खा सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि आप इससे ज्यादा अखरोट ना खाएं. जरूरत से ज्यादा अखरोट खाने पर शरीर को नुकसान भी हो सकता है.
सुबह खाली पेट कैसे खाएं अखरोट?
रात के समय अखरोट को पानी में भिगोकर रखा जा सकता है. इन भीगे अखरोट को अगली सुबह खाने पर शरीर को ढेरों फायदे मिलते हैं और बीमारियां दूर होती हैं.
अखरोट भिगोकर खाने पर क्या होता है?
अखरोट को भिगोकर (Soaked Walnuts) खाया जाए तो इससे फाइटिक एसिड कम हो जाता है जिससे पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट को पचाना आसान हो जाता है.
यह भी पढ़ें – महिलाओं में बवासीर के क्या लक्षण हैं? यहां जानिए Bawasir की पहली स्टेज में क्या होता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
5 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
6 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
7 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
10 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines