Ear Infection Ke Lakshan: कान के इंफेक्शन को एक्यूट ओटाइटिस मीडिया भी कहते हैं. इस इंफेक्शन में कान के परदे के पीछे हवा भर जाती है, इस हिस्से को मिडल इयर भी कहते हैं. कान के कुछ इंफेक्शन खुद ही ठीक हो जाते हैं तो वहीं कई बार डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत होती है. वहीं, अगर व्यक्ति को बार-बार इयर इंफेक्शन होता है तो इससे सुनने में दिक्कत आने लगती है और परमानेंट हियरिंग लॉस हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए इयर इंफेक्शन होने पर इसके लक्षण कैसे नजर आते हैं और किस तरह इन लक्षणों को पहचाना जा सकता है.
यह भी पढ़ें – पैरों पर नीली-बैंगनी धारियां क्यों आती हैं नजर? जानिए यह किस समस्या का है लक्षण
कान में इंफेक्शन के क्या लक्षण हैं | Ear Infection Symptoms
- कान में दर्द होने लगता है
- ऐसा लगता है जैसे कान में कुछ भींच रहा है
- सोने में दिक्कत होती है
- कान तकिए पर रखते ही तकलीफ होती है
- सुनने में दिक्कत होती है या कुछ चीजों की आवाज ठीक तरह से नहीं आती है
- बैलेंस बिगड़ने लगता है
- बुखार आने लगता है
- कान से फ्लुइड निकलने लगता है
- सिर में दर्द होने लगता है
- भूख में कमी आने लगती है.
कान के इंफेक्शन से क्या हो सकता है
कान में इंफेक्शन होने पर सुनने में दिक्कत आ सकती है. इससे टेम्पोरेरी या फिर परमानेंट हियरिंग लॉस हो सकता है. अगर छोटे बच्चे को इयर इंफेक्शन (Kaan Me Infection) हुआ हो तो उसे स्पीच और हियरिंग डेवलपमेंट में असर पड़ता है. अगर इंफेक्शन ज्यादा बढ़ जाए और इसे ट्रीट ना किया जाए तो यह फैल भी सकता है. अगर इंफेक्शन बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो यह दिमाग या दिमाग के आस-पास के मेमब्रेंस को प्रभावित कर सकता है. कान के इंफेक्शन से कान का परदा भी फट सकता है.
डॉक्टर से कब संपर्क करें
अगर कान के इंफेक्शन के लक्षण 2 या 3 दिनों से ज्यादा नजर आते हैं तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है. अगर लक्षण जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगे हैं और कान से पस, फ्लुइड या खून निकलने लगा है या सुनने में तकलीफ होती है तो डॉक्टर से संपर्क करें.
यह भी पढ़ें – कैसे पता चलेगा कि बीपी लो है? यहां जानिए Low Blood Pressure में शरीर पर कैसे लक्षण दिखते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
27 mins agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
4 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
4 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
7 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
8 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
22 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines