Jaggery Facts: गुड़ चीनी का एक हेल्दी रिप्लेसमेंट माना जाता है। अक्सर लोग, चीनी खाने की जगह गुड़ को प्राथमिकता इसलिए देते हैं क्योंकि वे इसे हेल्दी मानते हैं। गुड़, गन्ने या ताड़ से निकले रस से तैयार किया जाने वाला एक पारंपरिक मीठा पदार्थ है, जो भारतीय संस्कृति में एक प्रमुख फूड भी माना जाता है। यह अपनी मिठास के लिए जाना जाता है। लोग पहले चीनी की जगह गुड़ का ही इस्तेमाल करते थे, फिर कुछ समय बाद चीनी के आविष्कार के बाद से चीनी खूब चलन में आई। अब एक बार फिर से गुड़ को चीनी का हेल्दी विकल्प मानकर, लोगों ने इसका सेवन शुरू कर दिया है। पर क्या आप जानते हैं सेहतमंद मानकर आप एक दिन में जितना गुड़ खा रहे हैं, वह फायदेमंद है या नहीं? अगर ज्यादा खा लिया तो क्या होगा?
गुड़ चीनी से अलग कैसे है?
चीनी एक प्रोसेस्ड स्वीट ऑप्शन है। वहीं, गुड़ को प्रोसेस नहीं किया गया है। चीनी को फैक्ट्री में तैयार किया जाता है। प्रोसेस्ड चीनी में कैलोरी काउंट अधिक होता है और इसमें हानिकारक तत्व गुड़ के मुकाबले अधिक होते हैं। वहीं, गुड़ आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स है। साथ ही, गुड़ में चीनी के मुकाबले थोड़ा कम कैलोरी काउंट होता है। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट की मानें तो गुड़ को नट्स के साथ मिलाकर खाया जाए, तो ये एक हेल्दी फूड बन सकता है।
ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा!
कितना गुड़ खाना सेफ है?
WHO के अनुसार, चीनी कोई हेल्दी फूड आइटम नहीं है। रोजाना की डाइट में चीनी की मात्रा 5% से अधिक बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। अगर हमारी डाइट में 2000 कैलोरी है, तो उसमें 25 ग्राम तक मीठा होना सही है क्योंकि खून में शुगर की मात्रा कुछ अन्य पदार्थों से भी बढ़ सकती है।
डायबिटिक्स को कितना गुड़ खाना चाहिए?
गैर मधुमेह रोगी अपने दैनिक आहार में 10 से 15 ग्राम (लगभग 1 बड़ा चम्मच) गुड़ शामिल कर सकते हैं। वहीं, मधुमेह रोगी प्रतिदिन 5-10 ग्राम ही प्रोटीन या फाइबर के साथ इसे खा सकते हैं।
गुड़ खाने के फायदे
पाचन शक्ति के लिए फायदेमंद।
एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर हैं, इसलिए इम्यूनिटी मजबूत होगी।
गुड़ में आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है।
ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
11 mins agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
4 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
19 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
22 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
23 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines