Irregular Periods: कीटोजेनिक डाइट से वजन घटाने के लाभों के लिए जाना जाता है। हालांकि, यह डाइट वेट मैनेजमेंट में तो लाभकारी है लेकिन एक नई रिसर्च में पाया गया है कि अनियमित पीरियड्स के लिए भी कीटो डाइट फॉलो की जा सकती है। कीटो डाइट में मौजूद फूड्स के सेवन से पीरियड साइकिल में सुधार होता है। कीटो डाइट कम कार्बोहाइड्रेट, हाई फैट वाला आहार है जो शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। आइए जानते हैं रिसर्च के बारे में सब कुछ।
ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा! एक्सपर्ट से जानें सर्दी-खांसी से क्या है संबंध
क्या है कीटो डाइट?
कीटो डाइट या केटोजेनिक डाइट एक फेमस इटिंग हैबिट है, जिसमें कम कार्बोहाइड्रेट्स और अधिक फैट का सेवन किया जाता है। इस डाइट का मुख्य उद्देश्य शरीर को केटोसिस अवस्था में ले जाना होता है, जहां शरीर कार्बोहाइड्रेट्स की बजाय फैट की मदद से एनर्जी ली जाती है।
कैसे फायदेमंद है कीटो डाइट?
टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के अनुसार, PLOS ONE में प्रकाशित, अध्ययन से पता चलता है कि कीटो मासिक धर्म के चक्र को सही से चलाने में सहायक है। साथ ही यदि किसी महिला को 1 साल से अधिक समय से पीरियड नहीं आए हैं तो उन्हें भी वापस पीरियड आ सकते हैं। टेस्टिंग के लिए शोधकर्ताओं ने 19 हेल्दी, अधिक वजन वाली महिलाओं की जांच की, जिनकी आयु 34 वर्ष थी, और उन्हें तीन समूहों में विभाजित किया। जिसमें एक समूह ने सख्त कीटो डाइट फॉलो किया, दूसरे ने कीटो आहार को कीटोन सप्लीमेंट्स के साथ जोड़ा, और तीसरे समूह ने लो फैट फूड्स का सेवन किया। अंत में, पाया गया कि 13 में से 11 महिलाएं जिन्होंने फुल फ्लेज कीटो डाइट फॉलो की थी उन्होंने अपने मासिक धर्म के चक्रों में सुधार देखा, अधिक नियमित और कभी-कभी अधिक तीव्र चक्रों का अनुभव भी किया। वहीं, एक महिला जिसे कई महीनों से पीरियड्स नहीं आए थे, उसने कीटो आहार शुरू किया जिसके पांच दिनों के भीतर उसे पीरियड आ गए थे।
रिसर्च टीम का मानना है कि पीरियड्स का संबंध हार्मोन इंबैलेंस से भी है। कीटो डाइट वाले फूड्स के सेवन से हार्मोन संतुलित रहते हैं, जिस कारण मासिक धर्म में भी सुधार होता है।
क्या खाने से दूर होगी Irregular Periods की समस्या
अगर कीटो डाइट के अनुसार खाना खाएं तो आपको अपनी डाइट में एवोकाडो, सैल्मन, अंडे, हरी सब्जियां, सलाद, नट्स खाना चाहिए और शरीर में पानी की मात्रा को कम होने से बचाना चाहिए। आप खाना पकाने के लिए ऑर्गेनिक कोकोनट ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
13 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
14 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
15 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
18 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
18 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
22 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines