Heart Problems in Youth: एक वो वक्त था जब हार्ट अटैक बड़े-बूढ़ों की बीमारी माना जाता था लेकिन आजकल तो 30-40 की उम्र वाले युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। पिछले एक-दो सालों में कोविड में कई नामी हस्तियां जैसे कि बिग बॉस के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, सिंगर केके या कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की अचानक हुई मौतों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया और सोचने पर मजबूर कर दिया है।
आम लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि अपनी सेहत को लेकर एलर्ट रहने वाले इन सेलिब्रिटीज को भी हार्ट अटैक आ सकता है। आमतौर पर लोगबाग ये सोचते हैं कि रोजाना वर्कआउट करने वाले और अपनी डाइट पर कंट्रोल रखने से दिल की बीमारियों से बच सकते हैं। काफी हद तक यह बात सही भी है लेकिन कम उम्र के युवाओं में इन घटनाओं को लेकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है?
बिजी लाइफ के कारण अनियमित आहार, जंक फूड खाना, या अधिक मसालेदार भोजन दिल के दौरे का कारण बनता है। हाई बीपी की वजह से दिल पर बेवजह का तनाव रहता है। अधिक मात्रा में वेट बढ़ने से भी दिल पर जोर पड़ता है।
युवा क्यों हो रहे हैं शिकार?
एक तो भारतीयों में दिल का रोग होने की जेनेटिक प्रीडिस्पज़िशन अधिक होती है। दूसरी चीज बदलता लाइफस्टाइल में टाइप-2 डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इनसे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। तेजी से बदलता लाइफस्टाइल, रिलेशनशिप इश्यूज और जीवनशैली भी कुछ हद तक ज़िम्मेदार हैं। काम को लेकर अधिक स्ट्रेस में रहना, अपने डेली रूटीन का ख्याल ना रखना, कम नींद लेना और धूम्रपान या पीने जैसी आदतें दिल की बीमारी को न्यौता देती हैं।
जब आप बहुत तनाव में होते हैं तो बॉडी में कोर्टिसोल (Cortisol) नाम का स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होता है। यह हार्मोन खून के फ्लो को कम करता है, जिससे दिल को ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। अगर आपके पास समय कम है या ना बचा हो तो किसी भी नए काम के लिए सामने वाले को बेझिझक मना कर दें। याद रखें, स्ट्रेस स्लो पॉइजन की तरह है इसलिए कभी भी इसे अपनी ज़िंदगी का हिस्सा न बनाएं और हावी ना होने दें।
ये भी पढ़े- बढ़ती उम्र के साथ खोने लगे हैं सूंघने की शक्ति, तो ये है इन बीमारियों के लक्षण
खान-पान पर भी दें ध्यान
आजकल ऑनलाइन कुछ भी आर्डर करना काफी चलन में है। युवाओं को तो ये लगता है समय की बचत होगी और घर के खाने से पीछा छुटेगा। जबकि सच्चाई यह है कि फास्ट फूड और प्रिजरवेटिव जैसी चीजें ज्यादा खाना नुकसान देता है। हफ्ते में कई दिन इन चीजों का सेवन करके आप दिल की बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। खाने में विटामिन डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी है जबकि ये दिल की सेहत के लिए काफी जरूरी माने जाते हैं। इसलिए हमेशा डाइट में जैसे मछली, अखरोट, अलसी के बीज और हरी सब्जियों को शामिल करें और साथ ही विटामिन डी के लिए रोजाना कुछ देर धूप में टहलें और विटामिन डी सप्लीमेंट लें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
9 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines