Health Update: दिल्ली और उसके आसपान का इलाजा इस वक्त जहरीली हवा की चपेट में है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 354 (बहुत खराब) श्रेणी में है। जो सेहत को कई नुकसान पहुंचा सकता है। इस प्रदूषित हवा से हार्ट और सांस संबंधी समस्याओं के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।
पिछले दो दिनों में दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के पार था, जिसका मतलब ये कि हवा सांस लेने लायक बिल्कुल नहीं है। अगर आपको इस जहरीली हवा से बचना है तो कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी हैं। आइए आपको उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
किन लोगों के लिए वायु प्रदूषण से ज्यादा खतरा है?
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ‘प्रदूषण की वजह से सांस, आंख और स्ट्रोक की बीमारी हो सकती है। उनका कहना है कि जिन लोगों को कोविड हो चुका है, उन पर प्रदूषण का असर काफी ज्यादा हो सकता है। इसके अलावा बच्चे और बुजुर्ग प्रदूषण की जद में आसानी से आ सकते हैं।’
जहरीली हवा से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां
- जहरीली हवा से बचने के लिए सुबह-शाम को सैर पर जानें से बचें।
- बिना जरूरत के घर से बाहर न निकलें। आप घर के अंदर ही योग करें।
- बाहर जाएं तो मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।
- घर में प्रदूषण से बचने के लिए एयर प्यूरीफायर लगवाएं।
- अगर आपको सांस लेने में तकलीफ होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
- घर की खिड़कियां खुलीं बिल्कुल न रखें।
- बाहर की हवा खींचने वाले उपकरण का इस्तेमाल बंद करें।
- मास्क N-95 या P-100 ही इस्तेमाल करें, क्योंकि इस तरह के मास्क में सबसे सूक्ष्म कण से लड़ने की क्षमता होती है।
जहरीली हवा से बचने के लिए क्या करें? डॉक्टर ने बताया ये तरीका
जहरीली हवा से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं? इस बारे में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में पल्मोनॉलजी विभाग के प्रमुख डॉ. विवेक नांगिया ने बातचीत की है। वह कहते हैं, ‘प्रदूषण से बचाव के लिए एन 95 रेटिंग वाले मास्क का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि ये 95 प्रतिशत वायु कणों को शरीर मे घुसने से रोकता है। इसके अलावा ज्यादा देर तक प्रदूषण वाली जहरीली हवा में घूमने से बचें और ऑफिस या घर पहुंचने के बाद अच्छे से हाथ व मुह को जरूर धोएं, क्योंकि अध्ययनों से पता चला है कि वायु प्रदूषण आपकी त्वचा पर बस जाता है, जहां से यह अन्य सभी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है और आपकी त्वचा पर भी असर कर सकता है।’
डाइट में शामिल करें ये फूड्स
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जहरीली हवा में सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए आप खानपान में आंवला, संतरा, अमरूद, नींबू, राजमा, किशमिश, टमाटर, अखरोट, पालक, चिया सीड्स, सोयाबीन ऑयल, हल्दी का दूध शामिल करें।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
14 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
18 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
19 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
19 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines