World Lung Day 2023: हमारे शरीर का हर अंग जरूरी होता है। सभी का अपना अलग काम होता है, जो हमें स्वस्थ को बनाने में मदद करते हैं। लंग्स भी इन्हीं में से एक है, जो हमारे सांस की नली का सबसे अहम हिस्सा है। हालांकि, कई कारणों से लंग्स अलग-अलग तरह की समस्याओं का शिकार हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि फेफड़ों में होने वाली बीमारियों के बारे में आपको पता होना चाहिए।
इसलिए फेफड़ों की बीमारियों को रोकने के लिए हर साल 25 सितंबर को वर्ल्ड लंग्स डे मनाया जाता है। इस मौके पर जानिए फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां, लक्षण, कारण और इलाज।
सीओपीडी बीमारी (Chronic obstructive pulmonary disease)
लक्षण
- लगातार खांसी होना
- सांसों का फूलना
- अधिक कफ बनना
- शारीरिक गतिविधि करने में परेशानी
इलाज
इस बीमारी को ठीक नहीं किया जा सकता है। हालांकि, ब्रोन्कोडायलेटर्स (Bronchodilator) और कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स (Corticosteroid) जैसी दवाओं से कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन गंभीर मामलों में, ऑक्सीजन थेरेपी में सुधार के लिए पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम का सुझाव दिया जा सकता है।
ब्रोंकाइटिस (Bronchitis)
ब्रोंकाइटिस फेफड़ों में होने वाली सूजन है। आपके पेट और फिर वापस ब्रोन्कियल ट्यूब तक ले जाती है। वायरल संक्रमण एक्यूट ब्रोंकाइटिस का सबसे आम कारण है। वहीं, क्रोनिक ब्रोंकाइटिस धूम्रपान से जुड़ा होता है।
लक्षण
- खांसी
- कंजेशन
- म्यूकस (नाक से डिस्चार्ज)
इलाज
ब्रोंकाइटिस में आराम, हाइड्रेशन और ओटीसी रेमिडीज इसका इलाज है।
न्यूमोनिया (Pneumonia)
निमोनिया एक संक्रमण है, जो फेफड़ों के अंदर सूजन पैदा करता है। यह इंफेक्शन बैक्टीरिया, वायरस या फंगस से हो सकता है।
लक्षण
- बुखार
- कफ आना
- सीने में दर्द होना
- सांस लेने में परेशानी
इलाज
अगर किसी को बैक्टीरियल निमोनिया है, तो इसके लिए एंटीबायोटिक्स का यूज किया जाता है। वहीं, वायरल निमोनिया के लिए एंटीवायरल दवाओं की मदद ली जाती है।
अस्थमा
अस्थमा एक क्रॉनिक रेस्पिरेटरी डिसऑर्डर है, जो लाखों लोगों पर असर करती है। इसमें एलर्जी, जलन पैदा करने वाले तत्व, रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन, एक्सरसाइज शामिल हैं।
लक्षण
- घरघराहट की आवाज
- सांस लेने में परेशानी
- खांसी
इलाज
अस्थमा का भी कोई उपचार नहीं है। हालांकि, इसे इनहेलर की मदद से काफी हद तक रोक सकते हैं। इसके अलावा ब्रोन्कोडायलेटर्स और एंटी इंफ्लेमेटरी दवाओं से भी इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
17 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
19 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
20 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
21 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines