Handshake indicates serious diseases: जब आप किसी दोस्त या खास से मिलते हैं तो हाथ (Handshake) मिलाते हैं। अक्सर आपने महसूस किया होगा कोई मजबूती से हैंडशेक करता है तो किसी की पकड़ ढीली होती है। इसे बेहद सरल प्रक्रिया मान सकते हैं। लेकिन हैंडशेक करना हार्ट अटैक, डिप्रेशन और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का संकेत भी देता है। इसका खुलासा लंदन की एक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जिनकी पकड़ कमजोर होती है उनका दिल भी कमजोर होता है।
वैज्ञानिकों ने कुछ लक्षण भी बताए हैं। कहा कि यदि आपको लगता है कि उन लक्षणों में से कोई भी आप में दिखते हैं या आपके शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य के बारे में कोई चिंता है, तो यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने डॉक्टर से मिलें, जो आपकी पकड़ की ताकत का भी परीक्षण कर सकता है।
कमजोर पकड़ वालों का दिल भी कमजोर निकला
लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के शोध से पता चला कि कमजोर हाथ मिलाने से दिल का दौरा या स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। आंकड़ों के मुताबिक, कम पकड़ क्षमता वाले लोगों का दिल कमजोर था, जो शरीर के चारों ओर रक्त पंप करने में कम सक्षम था।
दूसरी ओर, मजबूत शेकर्स में हृदय द्वारा पंप किए जाने वाले रक्त की मात्रा और अनुपात अधिक पाया गया और हृदय की मांसपेशियां स्वस्थ रहीं। इन कारकों को हृदय संबंधी समस्याओं के कम जोखिम से जोड़ा गया है।
अवसाद में होते हैं ऐसे लोग
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल (बीएमजे) में प्रकाशित एक राष्ट्रीय अध्ययन में पाया गया कि हाथ मिलाते वक्त जिनकी पकड़ कमजोर होती है। वे अवसाद से ग्रसित होते हैं। उनमें हृदय और श्वसन रोगों और कैंसर से मृत्यु का जोखिम 20 प्रतिशत अधिक होता है।
इसके अलावा, 1951 और 1976 के बीच स्वीडन में पैदा हुए दस लाख से अधिक किशोर पुरुषों के एक अध्ययन से पता चला कि हाथों की कमजोर पकड़ मौत के खतरे को भी बताती है।
हाथों की कमजोर पकड़ लंबे समय से घबराहट का भी संकेत देती है। यह वास्तव में खराब मानसिक स्वास्थ्य का संकेत हो सकता है। योनसेई यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन के दक्षिण कोरियाई शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि कमजोर हाथ पकड़ वाले लोगों में अज्ञात अवसाद होने की संभावना तीन गुना तक अधिक थी।
यह भी पढ़ें: कौन था मुफ्ती कैसर फारूक, जिसे पाकिस्तान में सरेराह गोली मारी गई? सामने आया हत्याकांड का VIDEO
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
6 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
10 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
11 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines