Gujarat News: गुजरात के पंचमहल जिले में मानसून की शुरुआत के साथ ही बीमारियों का भी रिस्क बढ़ गया है। यहां पिछले कुछ दिनों से बच्चों की रहस्यमयी मौतों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। बीते एक हफ्ते में जिले के अलग-अलग इलाकों से तीन बच्चों की मौत की खबरें सामने आई हैं, जबकि एक बच्चा वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में इलाज करवा रहा है।
रहस्यमयी वायरस ले रहा बच्चों की जान
जिले के शहरा तालुका के डोकवा, गोधरा तालुका के खजूरी और हालोल तालुका के जांबुड़ी गांव के बच्चों की मौत हुई है। वहीं, गोधरा तालुका के करसाणा गांव का एक बच्चा वडोदरा एसएसजी अस्पताल में भर्ती है। इन सभी मामलों में बच्चों की मौत का कारण रहस्यमयी वायरस बताया जा रहा है। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में चांदीपुरा वायरस की आशंका जताई गई थी, लेकिन मृत बच्चों की रिपोर्ट में चांदीपुरा वायरस नेगेटिव पाया गया है।
ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी कर सकती है आपको बीमार, जानिए इसके कारण और संकेत
ICMR की टीम जांच में जुटी
चांदीपुरा वायरस फैलाने वाली सैंड फ्लाई मक्खी और वायरस को लेकर रिसर्च के लिए आईसीएमआर की छह सदस्यीय टीम पंचमहल जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पहुंची है। यहां वे जांच में जुटी हुई है। आईसीएमआर पांडिचेरी की टीम ने जिले के कई गांवों में कच्चे मकानों की दीवारों की दरारों से खास वैक्यूम मशीन की मदद से सैंड फ्लाई मक्खियों को रिसर्च के लिए पकड़ा है। जिला स्वास्थ्य विभाग भी सर्विलांस, दवा का छिड़काव और कच्चे मकानों की दीवारों की दरारें भरने का काम कर रहा है, ताकि सैंड फ्लाई मक्खी का प्रकोप कम किया जा सके।
मौत का कारण अब भी अनजान
फिलहाल, बच्चों की मौत का सही कारण सामने नहीं आया है। आईसीएमआर की टीम और जिला स्वास्थ्य विभाग मिलकर इस रहस्यमयी वायरस और सैंड फ्लाई मक्खी को लेकर जांच में जुटे हैं।
ये भी पढ़ें- Heart Attack Causes: इस कारण से भी आ सकता है हार्ट अटैक, ज्यादा दिनों तक किया इग्नोर तो हो सकता है जानलेवा
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
3 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
18 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
21 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
23 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
23 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
23 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines