Guava Leaf Tea Benefits In Winter: सर्दियों का मौसम, जो अपने साथ कई बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा बढ़ाता है। इस मौसम के दौरान हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ावा देने के साथ-साथ गर्म और हेल्दी रखना जरूरी है। जबकि अधिकतर लोग गर्म सूप और हर्बल चाय जैसे ट्रेडिशनल ट्रीटमेंट की ओर रुख करते हैं। अब आपको एक ऐसी चाय के बारे में बताते हैं, जो अपने कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती है और वो है अमरूद के पत्तों की चाय।
सर्दियों में अमरूद के पत्तों की चाय पीने के फायदे
इम्यूनिटी बूस्टर
अमरूद के पत्तों की चाय पीने से हमारी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। पत्तियों में हाई लेवल का विटामिन सी होता है, एक ऐसा शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। अगर दिन में एक कप अमरूद के पत्ते की चाय पीने से आपको डॉक्टर से दूर रखने में हेल्प कर सकती है।
अमरूद के पत्तों के चमत्कारी फायदे, देखें ये Video-
सर्दी और फ्लू के लक्षणों में राहत
अमरूद की पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाले नेचुरल केमिकल होते हैं, जो सांस के रास्ते में सूजन को कम करने के साथ ही खांसी और गले में खराश को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा,अमरूद की पत्ती की चाय में विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाकर बीमारी को कम करने में भी मदद कर सकती है।
ये भी पढ़ें- शरीर में दिखें ये 10 लक्षण, न करें इग्नोर, डैमेज हो सकते हैं फेफड़े
पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है
सर्दी का मौसम आपके पेट में अपच,सूजन और कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं भी कर सकता है। अमरूद की पत्ती की चाय का यूज करने से इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टिरीअल गुणों के कारण इन समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जा सकता है।
शुगर लेवल को कंट्रोल करता है
रोजाना अमरूद की पत्ती की चाय पीने से ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। अलग-अलग स्टडीज से पता चला है कि पत्तियों में ऐसे केमिकल होते हैं, जिनमें हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव होता है,जिसका मतलब है कि वे ब्लड शुगर लेवल को कम करने में हेल्प कर सकते हैं।
अमरूद के पत्तों की चाय पीने के फायदे,देखें ये Video-
हेल्दी स्किन
एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी के हाई लेवल के कारण अमरूद की पत्ती की चाय स्किन के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकती है। ये केमिकल मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं, जो त्वचा की सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं और समय से पहले बूढ़ा बना देते हैं।
अमरूद के पत्तों की चाय कैसे बनाएं
इसके लिए आप 1 कप पानी लें और उसमें 2 या 3 ताजी अमरूद की पत्तियां धोकर डाल दें। 5-7 मिनट तक उबलने दें। फिर
छान लें और मिठास के लिए शहद या चीनी मिला सकते हैं।
ज्यादा लाभ के लिए दिन में 2 या 3 बार अमरूद की पत्ती की चाय पीने की सलाह दी जाती है। इसलिए,एक कप गर्म कॉफी या कोको पीने के बजाय, आप हेल्दी अमरूद के पत्तों की चाय को अपने रूटीन में शामिल करें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
10 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
13 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
13 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
14 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
16 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
19 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines