Why are generic medicines so cheap: आजकल जैसे-जैसे नई-नई बीमारियों के नाम सुनते हैं, वैसे ही उनके दाम भी होते हैं। मेडिसिन इतनी महंगी हो चुकी हैं कि न चाहते हुए भी हमें लेनी पड़ती है। इसलिए ज्यादातर महंगी की बजाय सस्ती दवा ले रहे हैं और इसके लिए सरकार भी जेनेरिक मेडिसिन पर जोर दे रही है। क्या आपको जेनेरिक दवाइयों के सस्ते होने की वजह पता है और ये ब्रांडेड मेडिसिन से अलग कैसे होती हैं।
क्या होती हैं जेनेरिक दवा ?
जेनेरिक दवाइयों का कोई अपना ब्रांड नाम नहीं होता है। ये सिर्फ सॉल्ट के नाम से बेची और पहचानी जाती हैं। कई कंपनियां जो इन दवाइयों को बनाती हैं, उन्होंने अपना ब्रांड नेम भी रख लिया है, लेकिन इसके बाद भी जेनेरिक की कैटेगरी में आने के कारण ये मेडिसिन काफी लो प्राइस वाली होती हैं।
कितनी असरदार है जेनेरिक मेडिसिन
कई लोग सोचते हैं कि जेनरिक दवाइयां असर नहीं करती हैं, लेकिन ये उतनी ही असरदार हैं, जितनी ब्रांडेड दवाई अपना काम करती है। क्योंकि इसमें भी ब्रांडेड दवा की तरह सॉल्ट पाया जाता है। जब कोई ब्रांड मेडिसिन का प्रोडक्शन करता है और फिर जब इसका मोनोपोली टाइम खत्म हो जाता है, तो इसमें इस्तेमाल हुआ फॉर्मूला एक तरह से सामूहिक तौर पर आम हो जाता है। यह फॉर्मूला और सॉल्ट का यूज करने के बाद जेनरिक दवाइयां बनाई जाती हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दी-खांसी में रामबाण हैं अनार के छिलके, सेहत के लिए फायदेमंद
जेनेरिक दवाइयां सस्ती क्यों होती हैं?
जेनेरिक मेडिसिन बिना ट्रायल के सीधे बना दी जाती हैं। क्योंकि इसमें बनाने वाली कंपनियों के पास एक फॉर्मूला से दवाइयां बनती हैं। इसके अलावा उनकी कीमत सरकार ही तय करती है। इसमें बनाने वाली कंपनियां दखलअंदाजी नहीं कर सकती हैं। इसके अलावा इसके ऊपर कोई खर्चा नहीं होता है।
जेनेरिक दवाइयां कहां से खरीदें
जेनेरिक दवाइयां आपके किसी भी नजदीकी मेडिकल स्टोर्स पर मिल सकती हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध होती हैं। कुछ वेबसाइट्स की मदद से जेनेरिक दवाइयां खरीद सकते हैं। अगर आपको किसी औषधि केंद्र या मेडिकल स्टोर्स पर जेनेरिक दवाइयां नहीं मिल पाती हैं, तो आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं, जैसे- जी लैब फार्मेसी (ZEELAB Pharmacy), मेडकार्ट फार्मेसी Medkart Pharmacy, एपीआई जेनेरिक फार्मेसी (Api Generic Pharmacy) से घर बैठे ऑनलाइन मंगा सकते हैं।
Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पैर के अंगूठे से लेकर कमर तक, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ते ही इन 5 अंगों में मचता है कोहराम, जानिए कैसे पहचानें दर्द
1 hr agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है रीढ़ की हड्डी
2 hrs agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
4 hrs agoक्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
19 hrs agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
21 hrs agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
22 hrs agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
23 hrs agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
1 day agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
1 day agoफेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines