Foods To Avoid In Thyroid: पिछले कुछ समय से थायरॉयड के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल है। थायरॉयड गर्दन में मौजूद एक ग्रंथि (gland) है, जो थायरोक्सिन हार्मोन का उत्पादन करता है। ये हार्मोन शरीर के विकास के लिए आवश्यक होता है। जब थायरोक्सिन का सही से उत्पादन नहीं हो पाता है तो थायरॉयड की समस्या होने लगती है। आमतौर पर ये बीमारी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा होती है। इस बीमारी में वजन तो बढ़ता और घटता है ही साथ में शरीर में मौजूद हार्मोन लेवल में भी गड़बड़ी होने लगती है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को थायरॉयड की समस्या है तो उन्हें कुछ फूड्स को अवॉइड करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन से हैं वो फूड्स।
चाय या कॉफी
थायरॉयड में चाय और कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कैफीन लेने से आपकी पहले से ही सूजी हुई थायरॉयड ग्रंथि (Thyroid Gland)और ज्यादा सूज जाती है। इससे थायरोक्सिन हार्मोन का उत्पादन कम होता है जो आपके थायरॉयड के उपचार में देरी करता है।
ग्लूटेन फूड्स
ग्लूटेन फूड्स जैसे गेहूं, जौ, पास्ता, मैदा आदि का सेवन करना भी थायरॉयड के मरीज के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे थायरॉयड में होने वाली सूजन बढ़ जाती है। बेहतर ये होगा कि आप ग्लूटेन फ्री आटे का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें- Sleeping Benefits: अगर मम्मी ज्यादा देर सोने पर बोले, तो गिनवा दें ये 7 फायदे
शराब
शराब के सेवन से थायरॉयड ग्रंथि पर बुरा असर पड़ता है। इससे थायरॉयड हार्मोन का उत्पादन नहीं हो पाता है जिसके कारण आपकी समस्या और भी बढ़ जाती है। इसलिए थायरॉयड में एक्सपर्ट शराब का सेवन न करने की सलाह देते हैं।
केक
अगर आपको थायरॉयड की समस्या है तो आपको ज्यादा मीठा नहीं खाना चाहिए। केक में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है और इसमें कोई भी पोषक तत्व नहीं पाए जाते हैं। साथ में ये आपके मेटाबॉलिज्म को कम करता है जिससे आपका वजन बढ़ने लगता है।
फ्राइड फूड
थायरॉयड के मरीजों को ऑयली फूड जैसे पकोड़े, फ्राइड चिकन, समोसे आदि के सेवन से बचना चाहिए। इन सभी में अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है जो थायरॉयड की समस्या को और अधिक बढ़ा देता है।
ये भी पढ़ें- Breast Cancer को पल में पहचान लेगी ये Smart Bra! जानिए कीमत और खासियत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
6 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
9 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
11 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
11 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
13 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
14 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines