Feet Itching Causes: पैरों की उंगलियों में कई कारणों से खुजली हो सकती है सर्दियों के मौसम में ऐसा ज्यादा होता है. वहीं, उंगलियों पर किसी तरह के बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन के कारण ऐसा हो सकता है. बार-बार पसीना आने से भी पैरों पर खुजली होने लगती है. ऐसे में अगर आप भी पैरों पर खुजली होने से परेशान हैं तो यहां जानिए किस तरह इस दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है. घर की ही कुछ चीजें आपकी तकलीफ को कम करने में सहायक साबित होंगी.
यह भी पढ़ें – सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्या-क्या परहेज करना चाहिए? जानिए C-section के बाद कैसे करें रिकवर
पैर में खुजली हो तो क्या करें
नमक के पानी से सिकाई – पैरों में खुजली हो तो गर्म पानी की सिकाई करें. गर्म पानी से सिकाई करने पर पैरों को राहत मिलती है. गर्म पानी में 2 से 3 चम्मच सेंधा नमक डालकर उस पानी में पैरों को डुबोकर रखें. इस पानी से पैरों की अच्छी सिकाई हो जाती है. पैरों को 10 से 15 मिनट डुबोकर रखने के बाद पैर बाहर निकालें और फिर सुखा लें. पैरों की खुजली बंद हो जाएगी.
सेब का सिरका आएगा काम – सेब का सिरका एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है. ऐसे में आप सेब के सिरके में रुई डालकर पैरों की उंगलियों पर लगाएं. गर्म पानी के टब में 2 ढक्कन सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) डालकर पैर डुबोकर रखने से पैरों को आराम मिलता है.
नारियल तेल और कपूर – नारियल तेल को हल्का गर्म करें और उसमें कपूर मिला लें. इस तेल को हल्का गर्म ही उंगलियों पर मलें. तेल से मालिश करने पर उंगलियों की अच्छी सिकाई हो जाती है और खुजली कम होती है सो अलग.
नीम का पानी या तेल – गर्म पानी में नीम के पत्ते या फिर नीम का तेल डालकर इस पानी से पैरों को धोने पर आराम मिलता है. आप चाहे तो खुजली वाले हिस्से पर नीम के तेल से मालिश भी कर सकते हैं.
बेकिंग सोडा – बेकिंग सोडा (Baking Soda) खुजली को कम करता है और स्किन की नमी को सोखता है. बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को उंगलियों पर लगाएं और फिर कुछ देर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
इन बातों का रखें खास ध्यान
- पैर की उंगलियों में खुजली होने का सबसे बड़ा कारण नमी या पसीना हो सकता है. इसीलिए पैरों में नमी ना रहे इस बात का ध्यान रखें.
- सूती के मोजें पहनें. सर्दियों में सिंथेटिक जुराब पहनने से पैरों में खुजली हो सकती है.
- कोशिश करें कि हर समय बंद जूते ना पहने रहें. इसके बजाय खुले जूते पहनें. इससे खुजली वाली उंगलियों पर हवा लगती है.
- पैरों को हर समय खुजाते रहने के बजाय उनपर क्रीम या तेल लगा लें. ज्यादा खुजाने से स्किन छिल सकती है.
यह भी पढ़ें – फेफड़े खराब होने के क्या कारण हैं? ये 5 आदतें बिगाड़ सकती हैं आपके फेफड़ों की सेहत
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
3 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
5 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
8 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
8 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
12 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines