Family History People Have High Risk Of Diabetes : डायबीटिज की समस्या इन दिनों काफी लोगों में बढ़ती जा रही है। हैरानी की बात है कि यह बीमारी अब बड़ों के साथ बच्चों और युवाओं में भी देखी जा रही है। इस बीच एक रिसर्च में सामने आया है कि जिन लोगों के परिवार में किसी शख्स को डायबीटिज रही है, उसे भी डायबीटिज होने का काफी खतरा है। ऐसे में एक्सपर्ट ने इन्हें सचेत रहने और खानपान के साथ एक्सरसाइज पर ध्यान देने को कहा है। साथ ही बताया है कि जांच के जरिए भी डायबीटिज को काफी हद तक रोका और कंट्रोल किया जा सकता है।
देश का सबसे बड़ा सर्वे
डायबीटिज को लेकर यह रिसर्च डॉ. राकेश एम. पारीख के नेतृत्व में 16 इंस्टीट्यूट द्वारा की गई है। इस रिसर्च को इंटरनेशनल जर्नल ऑफ डायबीटिज इन डेवलपिंग कंट्रीज में प्रकाशित किया गया है। इस रिसर्च के लिए एक सर्वे किया गया जिसमें देशभर के 18 से 80 साल के 2,25,955 लोगों को शामिल किया गया। इस सर्वे को देश का सबसे बड़ा सर्वे बताया जा रहा है।
35 साल की उम्र तक के लोगों को खतरा
दैनिक भास्कर में प्रकाशित इस रिसर्च में बताया गया है कि डायबीटिज का खतरा उन लोगों काे ज्यादा है जिनके परिवार में किसी न किसी शख्स को डायबीटिज रही हो, खासतौर से पैरेंट्स को। रिसर्च के मुताबिक परिवार में अगर किसी को शुगर है या रही है तो 40 फीसदी लोगों में 35 साल की उम्र तक डायबीटिज का खतरा काफी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि लोगों के परिवार में किसी को डायबीटिज रही है तो बाकी के लोगों को 18 साल की उम्र तक डायबीटिज स्क्रीनिंग करा लेनी चाहिए ताकि इसे रोका जा सके या कंट्रोल किया जा सके।
फैमिली हिस्ट्री नहीं तो रिस्क कम
रिसर्च के मुताबिक जिन लोगों के परिवार के जितने सदस्यों में डायबीटिज कम होगी यानी फैमिली हिस्ट्री कम होगी, उस शख्स को भी डायबीटिज होने का खतरा उतना ही कम होगा। हालांकि जिस परिवार में डायबीटिज की फैमिली हिस्ट्री कम है, वहां महिलाओं को डायबीटिज होने का खतरा ज्यादा होता है। रिसर्च में बताया गया है कि 35 साल से कम उम्र के लोगों में 11.5 फीसदी पुरुषों में तो 12.1 फीसदी महिलाओं में डायबीटिज का खतरा था। रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपियन लोगों की तुलना में भारतीयों को डायबीटिज 10 साल पहले होती है।
खानपान पर ध्यान रखकर डायबीटिज का खतरा कम किया जा सकता है।
डायबीटिज के ये हैं सबसे बड़े कारण
- देर से सोना और देर से उठना डायबीटिज के प्रमुख कारणों में एक है। इस वजह से लोग एक्सरसाइज नहीं कर पाते और डायबीटिज के शिकार हो जाते हैं।
- खाने में प्रोटीन के बजाय कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें जैसे गेहूं, चावल, मैदा आदि का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। यह भी डायबीटिज का कारण होता है।
संबंधित खबरें
कहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
1 hr agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
5 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
5 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
8 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
9 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
23 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines