Eplepsy And Brain Tumor: मिर्गी (Eplepsy) ब्रेन से जुड़ी बीमारी है, जिसमें मरीज को दौरे पड़ते रहते हैं और वह बेहोश हो जाता है। हालांकि, मिर्गी काफी पुरानी बीमारी है, लेकिन लोगों में इसके प्रति जागरुकता की काफी कमी के कारण ये बीमारी जब काबू में नहीं रहती है तो बॉडी में अन्य कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इन्हीं में से एक खतरनाक बीमारी है ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor)। जिन लोगों को मिर्गी के ज्यादा दौरे पड़ते हैं, उन्हें बाकी की तुलना में ब्रेन ट्यूमर होने का ज्यादा खतरा होता है। ब्रेन ट्यूमर के संकेत कैसे दिख सकते हैं मिर्गी के दौरे पड़ने पर, इसपर Dwarkesh Hospital Vadodara से Health Expert Dr. Binal Shah क्या कहती हैं, जानिए।
कैसे दौरे पड़ना है ब्रेन ट्यूमर का संकेत
कई बार मिर्गी ज्यादा पुरानी होने की वजह से कई लोगों में पड़ने वाले दौरों को लेकर लापरवाही बरतते हैं। लेकिन, इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि अगर मेडिसिन और इलाज चल रहा है और उसके बाद भी मरीज को दौरे आ रहे हैं तो हो सकता है कि उसके दिमाग में ट्यूमर के शुरुआती संकेत दिख रहे हों। ऐसे में डॉक्टर सलाह देते हैं कि मरीज की एमआरआई (Magnetic Resonance Imaging) जरूर करवानी चाहिए। क्योंकि एमआरआई ब्रेन ट्यूमर का सही पता लगा सकती है और अगर ट्यूमर है तो इसको शुरू में ही इसका उपचार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ठंड में सताने लगता है गठिया का दर्द? अपनाएं 5 घरेलू उपाय
मिर्गी का इलाज
दिमागी बीमारियों में मिर्गी एक नॉर्मल बीमारी के तौर पर जानी जाती है। कुछ लोग इसका घरेलू उपचार करने का दावा करते हैं, लेकिन डॉक्टर ऐसा नहीं मानते हैं। किसी मरीज को मिर्गी के साथ अगर ब्रेन ट्यूमर भी हो गया है, तो इसका उपचार केवल साइबरनाइफ रेडियोसर्जरी (CyberKnife Radiosurgery) के जरिए किया जा सकता है। इस सर्जरी में रेडिएशन की किरणों के इस्तेमाल से ब्रेन में ट्यूमर को टारगेट कर के इलाज किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस प्रकार की सर्जरी में मरीज के शरीर में किसी भी तरह का कट या चीरा नहीं लगाया जाता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
2 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
3 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
4 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
4 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
6 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
7 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
23 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines