हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dystonia क्या है बीमारी? जानिए इसके प्रकार के साथ लक्षण और इलाज

विज्ञापन
Dystonia

Dystonia: डिस्टोनिया एक न्यूरोलॉजिकल मूवमेंट डिसऑर्डर है, जिसमें मांसपेशियों में काफी ज्यादा खिंचाव होता है और वो सिकुड़ने लगती हैं। शरीर के जिस हिस्से में खिंचाव होता है, उनकी बनावट बदलने लगती है। डिस्टोनिया शरीर में गंभीर रूप ले सकता है। आमतौर पर शरीर के एक हिस्से में शुरू होकर धीरे-धीरे बाकी हिस्सों में फैलने लगता है। महिलाओं में पुरुषों की तुलना में इसके होने के चांस ज्यादा होते हैं।

कितने प्रकार के होते हैं डिस्टोनिया

वैसे डिस्टोनिया को अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। जिनमें शरीर का प्रभावित अंग, शुरुआती उम्र और इसका प्राइमरी (इडियोपैथिक) या सेकंडरी (मौजूदा स्थिति) शामिल किए जा सकते हैं।

फोकल डिस्टोनिया

विज्ञापन

यह कुछ खास अंगों पर ही असर डालता है, जैसे – गर्दन, मुंह, वोकल कॉर्ड्स या हाथ

सेगमेंटल डिस्टोनिया

विज्ञापन

यह आसपास के अंगों पर असर करता है।

जनरलाइज्ड डिस्टोनिया

विज्ञापन

यह कई अंगों पर असर करता है, जिसमें बांहें और धड़ शामिल है

हेमीडिस्टोनिया

विज्ञापन

बॉडी की एक साइड के भाग में असर होता है

मल्टीफोकल डिस्टोनिया

विज्ञापन

दो या दो से ज्यादा ऐसे अंगों पर असर करता है, जो आसपास स्थित नहीं हों।

डिस्टोनिया-प्लस सिंड्रोम

विज्ञापन

कुछ न्यूरोलॉजिकल परेशानियों के साथ होने वाला डिस्टोनिया-प्लस सिंड्रोम कहलाता है।

डिस्टोनिया के लक्षण

  • गले में खिंचाव
  • बोलने में दिक्कत
  • ज्यादा पलकें झपकना
  • पैर में मोच आना
  • कपकपी

ये भी पढ़ें- Endometriosis से क्यों महिलाएं होती हैं ज्यादा प्रभावित, जानें कारण, लक्षण और बचाव

विज्ञापन

डिस्टोनिया का उपचार

दवाइयां

शरीर की मांसपेशियों को आराम देने वाली मेडिसिन, जैसे-बोटोक्स और एंटीकोलिनेरजिक दवाइयां ऐंठन कम करने में मदद कर सकती है।

शारीरिक इलाज

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, रेंज ऑफ मोशन एक्सरसाइज से मांसपेशियों में होने वाली स्थितियों से बचा जा सकता है।

बोटोक्स इंजेक्शन

बोटोक्स इंजेक्शन से ज्यादातर फोकल डिस्टोनिया का सफल इलाज किया जाता है।

डीप ब्रेन स्टीमुलेशन (DBS)

गंभीर मामलों में, डीबीएस केअंदर सर्जरी करके ब्रेन में इलेक्ट्रोड्स लगाए जाते हैं, जिससे ब्रेन की असामान्य एक्टिविटी को कंट्रोल किया जा सके।

सर्जरी

जीवनशैली में बदलाव 

डिस्टोनिया बीमारी से पीड़ितों के लिए जरूरी है कि वे हेल्थकेयर टीम के साथ मिलकर काम करें। इस टीम में न्यूरोलॉजिस्ट्स (Neurologist)और मूवमेंट डिसऑर्डर स्पेशलिस्ट्स (Movement Disorder Specialists) शामिल होते हैं। जिसमें मरीजों की जरूरतें और लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola