हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

प्रेग्नेंसी में इस दवा से बच्चे को हो सकता है ऑटिज्म! डोनाल्ड ट्रंप के दावे से बढ़ी टेंशन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने हालिया दिए बयान में इस बात का दावा किया है कि गर्भावस्था के दौरान इस एक दवाई को नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह ऑटिज्म कंडीशन की वजह बन सकती है.

विज्ञापन
Donald Trump ने इस दवाई को लेकर दी जानकारी. Image Credit - Pexels

Women’s Health: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने वाइट हाउस में दिए भाषण के दौरान इस बात का दावा किया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को एसिटामिनोफेन (Acetaminophen) जिसे आमतौर पर टाइलेनॉल (Tylenol) के रूप में जाना जाता है, से बचना चाहिए क्योंकि यह देश में बढ़ रहे ऑटिज्म डिसोर्डर से जुड़ा है. ट्रंप ने कहा है कि अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान एसिटामिनोफेन नहीं लेना चाहिए. उन्होंने वैक्सींस को लेकर भी चिंता जताई है. उन्होंने कहा है कि यह अमेरिका को स्वस्थ बनाने की एक कोशिश है. एसिटामिनोफेन या टाइलेनॉल और पेरासिटामोल एक जैसी दर्द कम करने वाली दवा है. इसे अमेरिका समेत जापान और यूरोप के अनेक देशों में इस्तेमाल किया जाता है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया टाइलेनॉल पर बयान

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “मैं अपनी पूरी स्पष्टता से कह रहा हूं कि जबतक अत्यंत आवश्यक ना हो टाइलेनॉल न लें. मैंने सात युद्ध रोके, लाखों की जान बचाई, यह मेरे द्वारा किए गए किसी भी अन्य कार्य जितना ही महत्वपूर्ण होगा.”

क्या कहता है विज्ञान

विज्ञापन

एसिटामिनोफेन से ऑटिज्म के लिंक पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कही गई बात की विशेषज्ञों ने आलोचना की है. यह कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने जो कहा है वो अप्रमाणित है और स्थापित विज्ञान के विपरीत है.

अमेरिकी अकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की प्रेजिडेंट डॉ. सुजैन क्रेसली का कहना है कि, स्टडीज में लाइफ सेविंग चाइल्डहुड वैक्सीन और ऑटिज्म (Autism) के बीच किसी तरह का कोई लिंक नहीं पाया है. ठोस और सशक्त विज्ञान को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का कोई भी प्रयास बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करता है.”

विज्ञापन

जॉन होपकिंस यूनिवर्सिटी की चाइल्ड डेवलपमेंट रिसर्चर डॉ. एमिली कार्टर का कहना है, “प्रेग्नेंसी में टाइलेनॉल के उपयोग और ऑटिज्म के बीच संबंध का समर्थन करने वाले कोई ठोस साक्ष्य नहीं हैं. ऑटिज्म आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारकों के मिश्रण से प्रभावित होता है, लेकिन इसका कोई एक कारण सिद्ध नहीं हुआ है.”

ऑटिज्म क्या होता है

विज्ञापन

ऑटिज्म एक उम्रभर प्रभावित करने वाली न्यूरोडेवलमेंटल कंडीशन है जो व्यक्ति के सोशल इंटरेक्शन, बात करने के तरीके, व्यवहार और रिपेटेटिव पैटर्न्स को प्रभावित करती है. इसके लक्षण कई अलग-अलग तरह के हो सकते हैं और ऑटिज्म से प्रभावित व्यक्ति का दिमाग अलग तरह से काम करता है. ऑटिज्म हुए व्यक्ति को दूसरे लोगों की बात समझने में दिक्कत हो सकती है, तेज आवाजें उन्हें पेरशान करती हैं और कोई भी बात बार-बार कहने और करने लगते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola