Diabetes Symptoms: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिससे आज के समय में करोड़ों लोग पीड़ित हैं। सिर्फ भारत की ही बात करें तो तकरीबन 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज के मरीज हैं। ब्रिटिश रिसर्चरों के अनुसार, जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, उनमें अन्य बीमारियों से पीड़ित होने की संभावना अधिक होती है।
डॉक्टरों द्वारा यह भी पाया गया कि डायबिटीज के मरीजों में से एक तिहाई से अधिक लोग हाई ब्लड प्रेशर या सांस की समस्याओं से भी पीड़ित हैं। टीम ने पाया कि लगभग हर पांचवें मरीज को दिल की बीमारी है या फिर कान, नाक या गले में संक्रमण से पीड़ित होता है।
ये भी पढ़ें- 30 साल से पहले अगर शुगर हो तो 14 साल कम हो सकती है उम्र, क्या कहती है रिसर्च
मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के डॉ. एड्रियन हील्ड ने कहा कि डायबिटीज के शुरुआती चरण में शरीर के किसी अंग में सूजन संबंधी बीमारियां भी पाई जाती हैं। ये सभी टाइप 2 मधुमेह का निदान किए जाने की संभावना का संकेत देते हैं। ब्रिटेन में लगभग 50 लाख से ज्यादा लोग शुगर से पीड़ित हैं, पिछले 15 सालों में यह मामले दोगुने हो गए हैं। एनएचएस (NHS) इस बीमारी पर हर साल कम से कम £10 बिलियन खर्च करता है।
इस बीमारी में ब्लड शुगर का लेवल बहुत ज्यादा हो जाता है क्योंकि शरीर को इंसुलिन हार्मोन का उत्पादन करने में परेशानी होती है और सही मात्रा में ग्लूकोज नहीं मिल पाता है। यूरोपियन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज की स्टडी में इंग्लैंड में 50 साल तक के 1,196 लोगों के डेटा को देखा गया। लगभग 1,196 लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का निदान किया गया था, इस बीमारी को देखने की उम्र 53 साल थी।
ये भी पढ़ें- Liver Cell: अगर आपको भी सता रहा लिवर खराब होने का डर, तो यह रिसर्च जरूर पढ़ें
निदान के शुरूआती समय में,रिसर्चरों ने कुछ सामान्य लक्षणों पर ध्यान दिया जिनका डायबिटीज के रोगियों को सामना करना पड़ा था। जैसे हाई ब्लड प्रेशर, अस्थमा, आंख, नाक और गले में इंफेक्शन आदि। रिसर्चरों के मुताबिक, अगर डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों को जल्दी पहचान लिया जाए तो इस बीमारी से बचा जा सकता है। सैलफोर्ड रॉयल अस्पताल के डॉ. एड्रियन हील्ड ने कहा कि भविष्य में इस बीमारी से बचने के लिए लोगों को अपनी जीवनशैली में बदलाव करना पड़ सकता है। इस स्टडी से पता चलता है कि सूजन, हाई ब्लड प्रेशर, अस्थमा डायबिटीज के शुरुआती लक्षण हैं और बाद में ये लक्षण गंभीर हो सकते हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 hr agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
2 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
6 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
21 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines