Diabetes Symptoms: शुगर की बीमारी दुनियाभर में लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। इस बीमारी को गंभीर माना जा सकता है क्योंकि इसमें मरीजों को लक्षण समझ नहीं आते हैं और न ही डायबिटीज का कोई पक्का इलाज है। इसे दवाओं और घरेलू नुस्खों की मदद से शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है। हाल ही में डायबिटीज पर हुई एक स्टडी में पाया गया है कि भारत में डायबिटीज के तकरीबन 2 करोड़ मरीज है। ऐसे में इस बीमारी को साइलेंट किलर माना जाता है क्योंकि आप सही समय पर इसके संकेतों को समझ नहीं पाते हैं।
क्या कहती है नई रिसर्च?
द लांसेट की रिपोर्ट में पाया गया है कि भारत में डायबिटीज के जितने मरीज हैं, उनमें से लगभग 40% को पता ही नहीं होता कि वे उन्हें ये बीमारी है। इस आंकड़ें साफ होता हैं कि भारत में डायबिटीज की बीमारी को लेकर जागरूकता कम है और साथ ही समय पर स्क्रीनिंग और टेस्टिंग की सुविधा भी लोगों के पास मौजूद नहीं है।
ये भी पढ़ें- देश के युवाओं में बढ़ रहे सिर और गले के कैंसर के मामले, जानें लक्षण और बचाव
डायबिटीज कैसी बीमारी है?
डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है। इसमें मरीज के शरीर का शुगर लेवल कम और ज्यादा होता रहता है। इसमें इंसुलिन हार्मोन सही तरीके से काम नहीं करता है, जिस कारण ब्लड शुगर लेवल बढ़ता या घटता है। ऐसे में अगर डायबिटीज का इलाज सही समय पर नहीं किया गया तो किडनी, हार्ट और लिवर भी कमजोर हो सकता है।
डायबिटीज के 5 संकेत क्या हैं?
बार-बार पेशाब आना- शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने से किडनी उसे फिल्टर नहीं कर पाती। ऐसे में बार-बार मरीज को पेशाब आता है।
अत्यधिक प्यास लगना- बार-बार पेशाब करने से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है और बार-बार पेशाब करने से भी शरीर का इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस हो जाता है। इसलिए, ज्यादा प्यास लगती है।
भूख लगना- शरीर की सेल्स ग्लूकोज को ठीक से उपयोग नहीं कर पाती है, जिससे बॉडी में एनर्जी की कमी होती है और बार-बार भूख लगती है।
थकान और कमजोरी- शुगर बढ़ने से शरीर को सही तरीके से ऊर्जा नहीं मिलती है, जिससे व्यक्ति को लगातार थकान महसूस होती है।
घाव या चोट का जल्दी न भरना- डायबिटीज में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे घाव जल्दी नहीं भरते और इंफेक्शन बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें- कोरोना के बाद भारतीयों में बढ़ी विटामिन बी-12 की कमी? सप्लीमेंट की बिक्री बढ़ी, क्या है वजह?
संबंधित खबरें
एक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
27 mins agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
40 mins agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
2 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
4 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
6 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
7 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
21 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
23 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines