Diabetes and Skin Problems: जब हमारी बॉडी में इंसुलिन कम बनने लगता है तो खून में शुगर का लेवल हाई होने लगता है, डायबिटीज होती है। इसके पीछे की वजह टाइम पर सही से न खाना या गलत डाइट, भरपूर नींद न लेना, ज्यादा वेट होना, इनएक्टिव लाइफस्टाइल के होने से होता है।
फिलहाल इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, इसलिए समय रहते इसकी पहचान करना ही, इसे कंट्रोल में कर सकता है और व्यक्ति नॉर्मल लाइफ जी सकता है। शरीर में कुछ लक्षणों को देखकर शुगर की पहचान हो सकती है। अगर शरीर की स्किन में कुछ अलग तरह के लक्षण नजर आए, तो इग्नोर न करें।
स्किन से जुड़ी समस्याएं
मोटी और हाइपरपिगमेंटेड त्वचा किसी व्यक्ति के डायबिटीज की शुरुआत है। इसमें गर्दन, बगल, कमर, घुटनों और कोहनी की स्किन भूरे, काले रंग की नजर आने लगती है।
सोरायसिस की बीमारी
डायबिटीज से ग्रस्त लोगों में सोरायसिस होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसमें त्वचा पर रंगहीन धब्बे दिखते हैं, जो पपड़ीदार होते हैं और उनमें खुजली होती है।
लाल स्किन होना
स्किन की ये परेशानियां बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण होती हैं। इनमें सबसे आम संक्रमण है स्टैफ संक्रमण (आम लक्षणों में फोड़े और मवाद वाले छाले शामिल) पाए जाते हैं।
आंखों की स्किन के आसपास पीले मस्से होना
ब्लड में फैट्स का लेवल बढ़ने के कारण पलकों के आस-पास पीले और छोटे-छोटे मस्से दिखते हैं, जो डायबिटीज का संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा खराब ब्लड सर्कुलेशन, ड्राई त्वचा और इन्फेक्शन के कारण होती है।
त्वचा की समस्याओं को ऐसे करें दूर
शुगर को कंट्रोल करें। जिनका ब्लड शुगर हाई रहता है उनकी स्किन रूखी होती है और नुकसान करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत कम होती है।
त्वचा को साफ और सूखा रखें। अपने शरीर को हमेशा साफ रखने के साथ-साथ ड्राई भा रखें। क्योंकि गीले शरीर में इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है।
गर्म पानी से नहाने से बचें। इससे त्वचा रूखी हो सकती है। आप नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे साबुन का यूज न करें, जो स्किन को ड्राई करता है। इसलिए मॉइस्चराइजिंग साबुन का यूज करें, ये आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करता है।
नहाने के बाद बॉडी लोशन का यूज करें। इस बात का ध्यान रखें कि पैरों की उंगलियों के बीच में लोशन न लगाएं।
स्किन पर कट लगने पर तुरंत इलाज करें। क्योंकि छोटे-छोटे कट घाव बढ़ा सकते हैं। इसलिए एंटीसेप्टिक साबुन या नॉर्मल पानी से चोट लगी जगह को वॉश करें। घाव पर एंटीबायोटिक क्रीम का यूज करें।
ये भी पढ़ें- लंबाई बढ़ाने से लेकर हड्डियों की मजबूती तक, बच्चों में इन Vitamins का होना जरूरी; उम्र के हिसाब से जानें मात्रा
संबंधित खबरें
भूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
23 mins agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
33 mins agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
2 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
4 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
4 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
19 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
19 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
21 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
23 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines