Breakfast For Diabetic Patient: ये बात तो सच है डायबिटीज लाइलाज बीमारी है और इसे बस खानपान की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं। दिनभर के खाने-पीने से आपके ब्लड शुगर में भी उतार चढ़ाव आता रहता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज को अपनी डाइट को लेकर सावधान रहने की खास जरूरत होती है। खासतौर से दिन की शुरुआत एक हेल्दी नाश्ते के साथ करना बहुत जरूरी है। सुबह ब्रेकफास्ट में ऐसी हेल्दी चीजें आपको शामिल करनी चाहिए, जिससे पेट आसानी से भर जाए और आपका ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहे। हालांकि, समय-समय पर डाइट में कुछ चेंज भी करते रहना चाहिए। आपको क्लाइमेट के हिसाब से डाइट बनाकर फॉलो करें। ब्रेकफास्ट में ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए नाश्ते में सही डाइट का चुनाव करना जरूरी है। ये हैं जो नाश्ते में शामिल करने पर ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकती हैं..
मसूर दाल का चीला
हम नाश्ते में बेसन, सूजी से बना चीला बड़े चाव के साथ खाते हैं। वहीं, अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो आप मसूर दाल को पीसकर उसका चीला नाश्ते में बना कर खा सकते हैं। आपको बता दें, मसूर दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, ऐसे में ये डायबिटीज वालों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही ये मसूर दाल फाइबर और प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स है, जो भी इस बीमारी में लाभदायक है।
सहजन का पराठा
सहजन की पत्तियों में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, सी और बी कॉम्पलैक्स भरपूर मात्रा में मिलता है। वहीं, सहजन के पत्तों का अर्क अल्फा ग्लुकोसिडेस (Alpha Glucosidase) और पैन्क्रीऐटिक अल्फा-एमिलेस (Pancreatic α-Amylase) एंजाइमों को रोकने में मदद करता है। आपको बता दें, ये तब बढ़ते हैं, जब कोई डायबिटीज से ग्रस्त होता है। सहजन की पत्तियों में आइसोथियोसाइनेट (Isothiocyanates) नामक एक केमिकल कंपाउंड पाया जाता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में हेल्पफुल है। इसके साथ ही इसकी पत्तियों में पाया जाने वाला क्लोरोजेनिक एसिड भी बॉडी में शुगर को बेहतर तरीके से प्रोसेस करने में हेल्प कर सकता है, साथ ही इंसुलिन पर असर कर सकता है। ऐसे में सुबह के समय सहजन के पत्तों से तैयार पराठा डायबिटीज वालों के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है।
पोहा
पोहा में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जिससे आपको कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। आप इसमें कई सब्जियों को मिलाकर बनाकर खा सकते हैं। पोहा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, इसके साथ ही इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन भी आपके लिए फायदेमंद हैं।
ओट्स
ओट्स में मौजूद बीटा ग्लूकॉन हाई ब्लड शुगर में फायदा करता है। खासतौर से ज्यादा वजन वालों में ये इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है, इससे ब्लड में एक्सट्रा ग्लूकोज इकट्ठा नहीं हो पाता है। यानी नॉर्मल सा दिखने वाला ये नाश्ता डायबिटीज जैसी गंभीर कंडीशन पर असर कर सकता है।
भुने हुए नट्स
इन सब के अलावा आप ब्रेकफास्ट में भुने हुए पिस्ता, बादाम, अखरोट और मूंगफली को भी शामिल कर सकते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है, इसके साथ ही हेल्थ को और भी कई तरह से फायदा मिलता है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में कम पानी पीने से महिलाओं में Urine Infection का खतरा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
अंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
16 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
20 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
22 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
2 days agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
2 days agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines