Dengue Strain Den2: डेंगू इन दिनों काफी डरा रहा है। अब डेंगू का स्ट्रेन D2 एक्टिव है। कोटा में जहां डेंगू के पॉजिटिव मामले लगातार पाए जा रहे हैं। वहीं, इससे हुई मौतें भी चिंता का कारण बना हुआ है। राजधानी जयपुर में डेंगू का नया स्ट्रेन एक्टिव नजर आ रहा है। मौसमी बीमारियों की ओपीडी करीब पन्द्रह सौ को पार कर रही है। जिनमें डेली डेंगू के पॉजिटिव मामले बने हुए हैं।
डेंगू की बीमारी का खतरा जुलाई से लेकर अक्टूबर तक बना रहता है। बारिश होने के बाद हर जगह पानी भरने के कारण मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। इस कारण डेंगू और मच्छरों से होने वाली कई बीमारियों का खतरा बढ़ता ही है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर की जांच में डेंगू के खतरनात स्ट्रेन D2 की मृत्यु दर बाकी स्ट्रेन से ज्यादा बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- Dengue पर न बरतें लापरवाही, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे और ऐसे करें इम्यूनिटी स्ट्रोंग
डेंगू के चार स्ट्रेन होते हैं। इन चारों स्ट्रेन में D2 सबसे खतरनाक बताया जा रहा है। बाकी तीनो स्ट्रेन में नार्मल फीवर होता है। D2 स्ट्रेन में तेज बुखार आता है। साथ ही पेट दर्द और उल्टी भी होती है। इस स्ट्रेन में डेंगू शॉक सिंड्रोम देखने को मिलता है। अन्य स्ट्रेन के मुकाबले डेंगू का D2 स्ट्रेन तेजी से फैल रहा है। इसमें प्लेटलेट्स काफी तेजी से गिरती है। बहरहाल, ना सिर्फ कोटा बल्कि जयपुर समेत कई अन्य जिलों में इस टाइम में डेंगू के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। सबसे अच्छा तरीका है इम्यूनिटी स्ट्रोंग करने के साथ संक्रमित मच्छरों के काटने से भी खुद को सेफ रखना हैं।
कुछ बातों का रखें विशेष ध्यान
- शरीर को पूरे तरीके से कवर रखें, हमेशा पूरे बाजू के कपड़े पहनें।
- बच्चों के मामले कोई लापरवाही न बरतें।
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- घर के कोनों कोनों की साफ-सफाई का ध्यान रखें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
- कूलर का यूज करते हैं तो उसमें रखा पानी समय से बदलते रहें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
31 mins agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में सेहत के लिए कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद
2 hrs ago2 हफ्ते बाद भी नहीं सूख रहा छोटा सा घाव? क्रीम लगाने से पहले कराएं शुगर टेस्ट, जानिए क्यों देर से भरती है चोट
17 hrs agoसन्नाटे में बैठते ही कान में बजने लगती है घंटी या सीटी? जानिए क्या है 'टिनिटस' जो छीन लेता है सुनने की ताकत
19 hrs agoपैर के अंगूठे से लेकर कमर तक, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ते ही इन 5 अंगों में मचता है कोहराम, जानिए कैसे पहचानें दर्द
22 hrs agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है रीढ़ की हड्डी
23 hrs agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
1 day agoक्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
1 day agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
1 day agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines