Why Do Players Suffer From Cramp: खेल कोई भी हो खिलाडियों का फिट रहना बेहद जरूरी होता है। इसी तरह क्रिकेटर्स भी फिटनेस को लेकर सतर्क रहते हैं। लेकिन इन सब के बाद भी खेलने के दौरान क्रैम्प की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। अब आपके मन में ये प्रश्न उठता ही होगा कि इतना फिट होने के बावजूद क्यों क्रैम्प की परेशानी खिलाड़ियों को होती है? वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) अपने अंतिम चरण पर आ चुका है।
19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। लेकिन इस पूरे मैच के दौरान कई खिलाड़ी इस समस्या से जूझते दिखाई दिए। 7 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को थाई की मसल्स और पैर की उंगलियों में क्रैम्प की परेशानी हुई। वहीं, 15 नवबंर को भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच के दौरान विराट कोहली और शुभमन गिल ने भी क्रैम्प की शिकायत की थी। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर इसके पीछे का कारण क्या है?
ये भी पढ़े- शरीर के कुछ लक्षण हो सकते हैं अलग-अलग किडनी की बीमारियों के संकेत, कैसे करें पहचान?
खिलाड़ियों को क्रैंम्प की परेशानी ज्यादा क्यों होती है?
क्रैम्प का मतलब है हमारे शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव के साथ-साथ काफी तेज दर्द। यह दर्द तेज इतना होता है कि सहन करना मुश्किल हो जाता है। क्रैम्प होने की कई वजह हो सकती हैं, जैसे- डिहाइड्रेशन, मांसपेशियों में थकान होना, बहुत ज्यादा शरीर का थक जाना। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें गर्मी में काफी लंबे टाइम तक रहना पड़ता है। ऐसी कंडीशन में क्रिकेटर्स कितने भी फिट क्यों न हों,उन्हें क्रैम्प की शिकायत हो जाती है।
इलेक्ट्रोलाइट और डिहाइड्रेशन
सूरज की तेज किरणों में खेलने की वजह से क्रिकेटर्स को डिहाइड्रेशन की परेशानी होती है, जिसकी वजह से क्रैम्प होना लाजमी है। मैदान में कई घंटों पसीना बहाने की वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में पानी की कमी को पूरा करने के लिए सोडियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर इलेक्ट्रोलाइट पीते हैं, ताकि क्रैम्प से निजात मिल सके।
मांसपेशियों में थकान और ज्यादा मेहनत
ज्यादा थकान की वजह से मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। ज्यादा थकान की वजह से बॉडी में पानी की कमी आने लगती है, जिससे क्रैम्प होने लगते हैं। क्रैम्प से बचाव के लिए खिलाड़ी मैच शुरू होने से पहले और बाद में भी बॉडी हाइड्रेट रखना होता है। ताकि शरीर में किसी भी प्रकार की पानी की कमी न हो। इसलिए इलेक्ट्रोलाइस से भरपूर ड्रिंक्स पीना चाहिए।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
27 mins agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 hr agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
2 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
21 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
23 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines