Covid Alert: कोरोना के नए वेरिएंट ने दुनिया के कई देशों में असर डालना शुरू कर दिया है। कोरोना के 4 नए वेरिएंट NB.1.8.1, JN.1, XFG सीरीज और LF.7, ओमिक्रॉन के ही सब-वेरिएंट माने जा रहे हैं। इससे पहले जब कोरोना वायरस ने दुनिया में तबाही मचाना शुरू किया था, तो दुनिया के बड़े-बड़े हेल्थ विभागों ने इसकी वैक्सीन तैयार की। वैक्सीन के साथ-साथ सभी लोगों को बूस्टर डोज लेने की भी सलाह दी गई थी। हालांकि, बूस्टर डोज युवाओं से अधिक बुजुर्गों के लिए जरूरी मानी गई है। काफी लोगों ने इन्हें लगवाया था, तो कुछ लोगों ने इससे परहेज किया था। मगर क्या अब इस नए वेरिएंट पर बूस्टर डोज का असर प्रभावित होगा? आइए जानते हैं डॉक्टर से।
क्या कहते हैं डॉक्टर?
झारखंड के मैक्सिलोफेशियल सर्जन और पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट, एमडीएस और एमपीएच डॉ. अनुज कुमार न्यूज-24 को बताते हैं कि नए वेरिएंट्स पर भी कोरोना की पुरानी वैक्सीन और बूस्टर डोज का लाभ मिलेगा। इसलिए सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण और बूस्टर डोज जरूर लें।
ये भी पढ़ें- Covid Alert: भारत में कोरोना का चौथा वेरिएंट कितना खतरनाक? पहले तीनों के मिल चुके केस
वैक्सीन असरदार
डॉक्टर के मुताबिक, वैक्सीन का असर इन नए वेरिएंट्स पर भी उतना ही फायदेमंद है, जितना कि पहले के वेरिएंट्स पर था। बूस्टर डोज और वैक्सीन से इम्यूनिटी पर असर होता है, जो आपको बीमारी या संक्रमण से बचाते हैं। ऐसे में सभी लोगों को सलाह दी गई है कि वैक्सीन लेनी जरूरी है।
किन लोगों के लिए जरूरी वैक्सीन?
डॉक्टर ने सभी 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को वैक्सीन तथा बूस्टर डोज लेने की सलाह दी है। साथ ही, जो लोग अन्य बीमारियों जैसे की डायबिटीज या फिर बीपी की प्रॉब्लम्स फेस कर रहे हैं, उन्हें भी अपना वैक्सीन जरूर लेना चाहिए। इम्यूनिटी से संबंधित बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी कोरोना की बूस्टर डोज लेनी जरूरी होती है।
बूस्टर डोज लेने के बाद संक्रमण का रिस्क कितना?
एक्सपर्ट बताते हैं कि कोविड की बूस्टर डोज लेने से काफी हद तक संक्रमण के खतरों को कम करने में काफी मदद मिलती है। बूस्टर डोज से रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जो आपको जल्दी बीमार नहीं होने देती है।
बूस्टर डोज दोबारा लेना फायदेमंद
बूस्टर डोज कोई भी दोबारा ले सकता है। इस दवा की गाइडलाइंस के मुताबिक, 6 महीने बाद बीमारी से बचने के लिए बूस्टर डोज की एक और डोज ली जा सकती है। मगर दूसरी डोज के लिए आपको कम से कम 6 महीने का टाइम लेना होता है। साथ ही, डॉक्टर के मुताबिक किसी भी कंपनी की बूस्टर डोज ली जा सकती है।
ये भी पढ़ें- Covid Alert: महिलाओं को कोरोना का ज्यादा खतरा क्यों? डॉक्टर दे रहे सतर्क रहने की सलाह
संबंधित खबरें
भारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
8 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
10 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
11 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
13 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
16 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
18 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
20 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines