COVID 19 New Wave: सिंगापुर में कोरोना फिर एक बार तेजी से फैल रहा है। ऐसे में सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग (Ong Ye Kung) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में और ज्यादा लोग बीमार पड़ सकते हैं। इसके साथ ही कोरोना से इन्फेक्टेड होने की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अनुमान लगाने पर कोरोना के मामले तीन सप्ताह पहले के लगभग 1,000 से बढ़कर पिछले 2 सप्ताह में 2,000 हो गए हैं। ये काफी चिंता करने की बात है। स्वास्थ्य मंत्री ने भी बताया कि कोविड-19 से जुड़े ये नए मामले आए हैं, उनमें मामूली तौर पर तरह के वैरिएंट देखने को मिल रहे हैं। पहला EG.5 और दूसरा HK.3 हैं। ये दोनों ही एक्सबीबी (XBB) ओमिक्रॉन से उत्पन्न हुए हैं। कोरोना संक्रमण के रोजाना मामले सामने आ रहे हैं। इस मामलों में 75 % मरीज दोनों ही वैरिएंट से संक्रमित हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें- क्या है ‘Scrub Typhus’ और कैसे फैलती है ये बीमारी? Odisha में गई 8 लोगों की जान
बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड के बढ़तेमामलों पर लोगों को सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की है। फिलहाल सिंगापुर की सरकार ने किसी भी तरह के पाबंदी लगाने को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है और न ही इसके बारे में सोच रहे हैं। फिलहाल सरकार की ओर से सोशल रेस्ट्रिकशन लगाने पर कोई प्लान नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि हम इसे एक स्थानिक (endemic) बीमारी के रूप में मानेंगे। किसी को हमें यह बताने की जरुरत नहीं है, कि कोरोना से खुद का बचाव कैसे करना है। लेकिन इस नए वैरिएंट के गंभीर होने की ज्यादा संभावना है। यह बात साफ हो चुकी है कि मौजूदा टीकों की मदद से कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित होने पर बचा सकते हैं। यह टीके लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाने में अच्छा काम कर रहे हैं।
नए वैरिएंट से ज्यादा लोग आ सकते हैं चपेट में
स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना के खिलाफ अपनी सुरक्षा को कम करने के खिलाफ चेतावनी दी है। उन्होंने ने कहा कि आने वाले कुछ हफ्तों में, ज्यादा लोगों के संक्रमित हो सकते हैं और अगर ऐसा है तो अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या काफी बढ़ जाएगी। डब्ल्यूएचओ (WHO) के पास मिले आंकड़ों के अनुसार, सिंगापुर में कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर 4 अक्टूबर, 2023 तक 2,594,809 मामले दर्ज किए गए और देश में मरने वालों की संख्या 1,872 थी।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
6 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
10 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
11 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines