Coronavirus New Variant JN.1 Cases : देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है। इस बार कोविड का नया वैरिएंट JN.1 तेजी से अपना पैर पसार रहा है। अबतक इस वायरस की चपेट में कई राज्य आ चुके हैं। नए वैरिएंट से संक्रिमत होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। इसे लेकर डब्ल्यूएचओ (WHO) ने भी लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
देश के दक्षिणी राज्यों में नए वैरिएंट JN.1 के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ऑफिशियल सोर्स के अनुसार, देश के 12 राज्यों में JN.1 का वायरस फैल चुका है। कोविड के नए वैरिएंट JN.1 के अबतक कुल 619 मामले दर्ज किए गए हैं। इस वायरस का पहला केस केरल में मिला था, जहां इससे संक्रमित होकर दो लोगों की मौत भी हो गई थी। इसे लेकर केंद्र और राज्य सरकारों ने अस्पतालों को तैयार रहने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें : नए Variant JN.1 के बढ़ते मामलों पर हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह
कर्नाटक में सबसे ज्यादा केस आए सामने
केरल, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कुछ 12 राज्यों में नए वैरिएंट के वायरस पाए गए हैं। कर्नाटक में इस वायरस का सबसे ज्यादा असर देखने मिल रहा है, जहां 199 केस दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा 4 जनवरी 2024 तक दर्ज किए गए JN.1 केसों का है। दूसरे नंबर पर केरल और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां क्रमश: 148 और 110 मामले सामने आए हैं।
दिल्ली में 15 केस आए सामने
देश की राष्ट्रीय राजधानी तक यह वायरस पहुंच गया है। दिल्ली में नए वैरिएंट JN.1 के कुल 15 केस दर्ज किए गए हैं। गोवा में 47, गुजरात में 36, आंध्र प्रदेश में 30 और तमिलनाडु में 26 मामले सामने आए हैं। वहीं, राजस्थान में 4, तेलंगाना में 2, ओडिशा और हरियाणा में एक-एक मामले आए हैं।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
3 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
6 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
7 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
8 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
8 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
10 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
11 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines