Live Updates
Covid Alert LIVE: स्पेशल कोरोना वार्ड तैयार
Covid Alert LIVE: अमरावती की सिविल सर्जन डॉक्टर दिलीप सौंदळे बताते हैं कि जिले में कोरोना के खतरे को कम करने के लिए टेस्टिंग की सुविधा के साथ 10 बिस्तरों वाला कोरोना वार्ड तैयार किया है।
Covid Alert LIVE: परिजनों से संपर्क
Covid Alert LIVE: लोकल हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए सभी परिजनों की खोज कर रही है, ताकि और संक्रमितों की पहचान तुरंत की जा सके।
Covid Alert LIVE: सांस लेने में हुई तकलीफ
Covid Alert LIVE: अमरावती में कोरोना पॉजिटिव महिला को सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद जांच करवाने पर वह कोविड पॉजिटिव पाई गई। फिलहाल महिला का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।
Covid Alert LIVE: अमरावती में कोरोना की दस्तक
Covid Alert LIVE: अमरावती नगर निगम क्षेत्र की 56 वर्षीय महिला को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह शहर का पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज है।
Covid Alert LIVE: भारत में किस वेरिएंट का रिस्क ज्यादा
Covid Alert LIVE: अमेरिका में NB.1.8.1 वेरिएंट के मामले ज्यादा है। भारत में भी कोरोना का यह वेरिएंट काफी सक्रिय है।
Covid Alert LIVE: कर्नाटक में बुजुर्ग का मौत
Covid Alert LIVE: कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बेलगावी में एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक को अन्य बीमारियां जैसे की शुगर और बीपी भी था।
Covid Alert LIVE: देश में कुल केस?
Covid Alert LIVE: भारत में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1348 तक पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मौतों का आंकड़ा भी 15 पहुंच गया है।
Covid Alert LIVE: कर्नाटक में मिले नए मामले
Covid Alert LIVE: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। कर्नाटक राज्य में 42 नए कोविड मरीजों की पुष्टि हुई हैं।
Covid Alert: कोरोना वायरस दुनिया में कई प्रकार के वेरिएंट्स के साथ एकबार फिर से एक्टिव हो गया है। इस बार चार कोरोना के वेरिएंट्स NB.1.8.1, JN.1, XFG सीरीज और LF.7 हैं, जो ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट्स हैं। भारत में भी संक्रमितों की संख्या काफी हद तक बढ़ चुकी है। यहां कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1300 के पार पहुंच चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देश में वायरस से 15 लोगों की मौत भी हो चुकी है। महाराष्ट्र के अमरावती नगर निगम क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से एक 56 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। यह मामला शहर में इस सीजन का पहला कोरोना पॉजिटिव केस है। इसमें मरीज को पहले सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई थी, जिसके बाद उसने अपनी जांच करवाई तो वह संक्रमित मिली।
केरल में 430 मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद महाराष्ट्र में 385 कोरोना के मरीज है और कर्नाटक और दिल्ली में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। गुजरात में भी 64 एक्टिव केस हैं। वायरस से कुल मौतों की संख्या 15 हो गई है, जिनमें महाराष्ट्र के 6 लोग शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Covid Alert: क्या बूस्टर डोज लेने से कम होगा नए वेरिएंट का असर? डॉक्टर ने दिया जवाब
झारखंड के डॉक्टर अनुज कुमार ने बताया है कि इस वायरस से बचाव के लिए सभी को कोरोना की वैक्सीन और बूस्टर डोज जरूर लेनी चाहिए। साथ ही, अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए सही डाइट, नींद और स्ट्रेस कम करना चाहिए। कोविड-19 के लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज 24 के साथ..
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 hr ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
2 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
10 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines