Causes of Cervical Pain and Treatment: आजकल लोगों का सबसे ज्यादा टाइम मोबाइल और लैपटॉप पर बीत रहा है। ऑफिस में लोग 8 से 10 घंटे तक लगातार चेयर पर बैठकर काम करते हैं और घर आने के बाद भी खराब पोस्चर में फोन पर टाइम बर्बाद करते हैं। इस वजह से 10 में से करीब 5 से 6 लोग गर्दन में अकड़न, दर्द और सर्वाइकल के दर्द को झेल रहे हैं। कई लोग ऐसे होते हैं कि उन्हें पता ही नहीं चल पाता है कि उन्हें सर्वाइकल की समस्या है। ये परेशानी बच्चों में भी देखने को मिल रही है, जिसका उपचार नहीं हुआ तो ज्यादा परेशानियां हो सकती है। आइए जान लेते हैं सर्वाइकल पेन के बारे में Primary Health Care से Dr. Mona Sharma की दी हुई जानकारी के आधार पर।
सर्वाइकल का दर्द क्यों होता है?
सर्वाइकल का दर्द अधिकतर गलत तरीके से सोने या बैठने की वजह से होता है। इसके अलावा भारी वजन सिर पर उठाने से भी और एक ही पोजीशन में लंबे टाइम तक बैठे रहने से सर्वाइकल का दर्द हो सकता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है ठीक वैसे ही सर्वाइकल का दर्द बढ़ सकता है, जिसकी अलग-अलग वजह भी हो सकती हैं। सर्वाइकल पेन के अन्य कारण ये भी हैं-
- ऊंचे या बड़े तकिए का इस्तेमाल करने से सर्वाइकल का दर्द होता है।
- गर्दन को काफी देर तक झुकाए रहने से भी सर्वाइकल का दर्द हो सकता है।
- भारी वजन का हेलमेट लगाने से भी सर्वाइकल हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Air Pollution से होने वाली खांसी को न समझें आम, डॉक्टर ने बताया रोकथाम से लेकर इलाज
सर्वाइकल पेन के लक्षण
- सिर का दर्द
- गर्दन को हिलाने पर एक अजीब सी आवाज का आना।
- हाथ और पैरों में कमजोरी होने के कारण चलने में परेशानी होना।
- गर्दन और कंधों पर ऐंठन होना।
- हाथों में, उंगलियों में कमजोरी महसूस होना।
सर्वाइकल का दर्द कहां-कहां होता है?
सर्वाइकल का दर्द गर्दन के ऊपर से शुरू होकर कमर के नीचे तक हो सकता है। इसके अलावा ऐंठन की दिक्कतें भी हो सकती हैं। अगर लैपटॉप पर काम करते हुए आपको गर्दन घुमाने में भी परेशानी हो तो ये भी सर्वाइकल का ही एक संकेत है।
सर्वाइकल का उपचार
- लंबे टाइम तक एक ही पोजीशन में बैठने से बचना चाहिए।
- काम के बीच में ब्रेक लेकर टहल लेना चाहिए।
- सर्वाइकल के दर्द में बर्फ से सिकाई या गर्म पट्टी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फिजिकल थेरेपी लेने से भी दर्द में आराम मिलता है।
- गर्दन से जुड़ी योगा और एक्सरसाइज करने से भी आराम मिलता है।
- मसाज सिर्फ शरीर के दर्द में ही नहीं बल्कि सर्वाइकल के दर्द में भी राहत दे सकता है।
- ज्यादा दर्द हो तो फिर अच्छे डॉक्टर से मिलें और उपचार लें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
12 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
13 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
14 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
17 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
17 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
21 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines