Trial Of World’s First Skin Cancer Vaccine : कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज भी उतना ही दर्दनाक होता है जितनी कि बीमारी। कैंसर का एक प्रकार होता है स्किन कैंसर जिसका इलाज अभी तक कीमोथेरेपी से होता आया है। कीमोथेरेपी के बाद कई बार मरीजों को तेज दर्द और अन्य साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ता है। इलाज के बाद भी कैंसर के वापस लौटने का डर रहता है। लेकिन, संभव है कि जल्द ही स्किन कैंसर के मरीजों को इलाज में इस दर्द और डर से राहत मिल जाए। दरअसल, डॉक्टर्स ने दुनिया के पहले ऐसे टीके का ट्रायल शुरू किया है जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह मेलानोमा (Melanoma) का परमानेंट इलाज कर सकती है। मेलानोमा स्किन कैंसर का एक प्रकार है।
कैंसर ठीक करेगा और वापस आने से भी रोकेगा टीका
एक अनुमान के अनुसार हर साल पूरी दुनिया में लगभग 1.32 लाख लोग मेलानोमा के शिकार होते हैं। यह सबसे ज्यादा जान लेने वाला स्किन कैंसर भी है। वर्तमान में मेलानोमा का इलाज करने के लिए सर्जरी का तरीका सबसे ज्यादा अपनाया जाता है। इसके साथ ही कई बार कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का इस्तेमाल भी किया जाता है। अब एक्सपर्ट्स ने इसके इलाज के लिए नई वैक्सीन का ट्रायल शुरू किया है। ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विसेज (NHS) ने सैकड़ों मरीजों पर इस mRNA वैक्सीन का ट्रायल शुरू किया है। उल्लेखनीय है कि यह वैक्सीन हर मरीज के लक्षणों और कैंसर के स्तर के हिसाब से अलग-अलग बनाई गई है जो शरीर में जाकर कैंसर सेल्स को ढूंढ कर खत्म करती है और उन्हें दोबारा वापस आने से रोकती है।
दूसरे चरण में मिले पॉजिटिव संकेत, कैसे करती है काम
इस वैक्सीन के ट्रायल के दूसरे चरण में पता चला था कि इसने मेलानोमा के मरीजों में कैंसर के वापस लौटने के खतरे को काफी हद तक कम कर दिया। अब इसके तीसरे चरण के ट्रायल की शुरुआत की गई है। ‘द गार्जियन’ की एक रिपोर्ट के अनुसार ट्रायल के नेशनल कोऑर्डिनेटिंग इन्वेस्टिगेटर डॉ. हेथर शॉ ने कहा कि यह टीका मेलानोमा से पीड़ित लोगों को ठीक कर सकता है। लंग, ब्लैडर और किडनी समेत अन्य कैंसर का इलाज करने के लिए भी इसकी टेस्टिंग की जा रही है। यह वैक्सीन इस तरह से बनाई गई है कि शरीर में जाते ही यह इम्यून सिस्टम को ट्रिगर करती है ताकि वह मरीज के खास तरह के कैंसर और ट्यूमर को खत्म करने का काम कर सके। इस टीके को mRNA-4157 (V940) नाम दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Vampire Facial 3 महिलाओं को पड़ा भारी; HIV की चपेट में आईं
ये भी पढ़ें: केवल दिल की बात ही नहीं बीमारियों के संकेत भी बता देती हैं आंखें!
ये भी पढ़ें: क्या शारीरिक संबंध बनाने से दूर हो सकती हैं Kidney की समस्याएं?
संबंधित खबरें
पैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
36 mins agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
16 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
20 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
21 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
21 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines