Stages of Cancer: कैंसर एक ऐसी जानलेवा बीमारी है जिसके बारे में जागरुकता बहुत जरूरी है। सबसे कठिन काम अर्ली स्टेज यानी पहले या दूसरे स्टेज में ही इसकी पहचान कर लेना है, क्योंकि तभी इसे कंट्रोल या ठीक किया जा सकता है। एकबार अगर यह बीमारी तीसरे या चौथे स्टेज में चली गई यानी शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल गई तो इससे जान बचाना मुश्किल है। यह बीमारी दुनियाभर में अब एक महामारी की तरह फैल रही है। हर साल लाखों की संख्या में लोगों की इससे मौत हो जाती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर कैंसर की स्टेज होती क्या है। कैंसर के हर एक स्टेज पर अलग-अलग तरह का इलाज है। स्टेज से ही यह भी पता चल जाता है कि मरीज की जिंदगी कितनी बची हुई है यानी वह कितने समय तक जिंदा रह सकता है।
दिल्ली स्थित कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत गोविंदा गुप्ता बताते हैं कि कैंसर के चार स्टेज होते हैं, लेकिन स्टेज इस बात पर भी निर्भर करता है कि कैंसर का प्रकार क्या है यानी मरीज को कौन सा कैंसर है। फेफड़े के कैंसर में सिर्फ दो स्टेज होते हैं, जबकि टेस्टीज के कैंसर में 3 स्जेट होते हैं। स्टेज से यह पता चलता है कि कैंसर कितना फैला हुआ है। कैंसर का स्टेज जितना ही ज्यादा होगा मरीज के बचने की उम्मीद उतनी ही कम होती जाएगी। कैंसर का स्टेज तय करने के लिए नियम बनाए गए हैं जिन्हें कैंसर विशेषज्ञ फॉलो करते हैं। कैंसर विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ कैंसर में 4 से ज्यादा स्टेज भी होते हैं, लेकिन ज्यादातर कैंसर में 4 स्टेज ही होते हैं।
ये भी पढ़ें-डायबिटीज से लेकर दिल की बीमारी तक के खतरों को कम करने में मददगार वीगन डाइट, शोध में खुलासा
कैसे पता करते हैं स्टेज
पहले स्टेज में कैंसर शरीर के किसी एक छोटे हिस्से तक ही रहता है। दूसरे स्टेज में कैंसर की साइज थोड़ी बड़ी हो जाती है और यह जिस जगह पर है वहां से थोड़ी दूरी तक फैल जाता है। वहीं तीसरे स्टेज में कैंसर शरीर के जिस अंग में है वहां आसपास तक फैल जाता है। चौथे स्टेज में कैंसर शरीर के कई हिस्सों तक फैल जाता है। इसे एडवांस स्टेज या मेटास्टेटिक कहा जाता है। पहले और दूसरे स्टेज तक तो कैंसर का काफी हद तक इलाज संभव है और ज्यादातर केसेज में मरीज लंबा जीवन जीता है। वहीं चौथे स्टेज में कैंसर का ठीक होना बहुत मुश्किल होता है। इस केस में इलाज भी बहुत जटिल होता है और मरीज के ज्यादा समय तक बचने की उम्मीद बहुत कम होती है।
ये भी पढ़ें-मेटाबॉलिक सिंड्रोम कैसे कई खतरनाक बीमारियों का कारण, जानें बचाव
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 hr agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
1 hr agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
3 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
7 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
22 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines