Cancer Causes: कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो लाखों लोगों को दुनियाभर में प्रभावित कर रहा है। भारत में कैंसर के मरीजों की संख्या भी बहुत अधिक है। हालांकि, इसका इलाज मौजूद है लेकिन कई लोगों के साथ इलाज के बाद भी बीमारी से छुटकारा नहीं मिलता है। कैंसर के कई प्रकार होते हैं, जिनमें पेट का कैंसर भी शामिल है। इसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहते हैं। इसमें पेट के अंदर की परत में सूजन हो जाती है। यह आंतों से संबंधित होती है। आइए जानते हैं इस बीमारी के प्रमुख कारणों के बारे में।
कैंसर क्या है?
डॉ. प्रवीण जैन, सीनियर कंसल्टेंट एंड एचओडी, ऑन्कोलॉजी, आकाश हेल्थकेयर के मुताबिक गैस्ट्रिक कैंसर ऐसा प्रकार का कैंसर है, जो युवाओं के बीच ज्यादा सक्रिय है। इसका प्रमुख कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल है। कम आयु में भी शराब और सिगरेट का आदि होना इनकी जान को जोखिम में डाल रहा है।
ये भी पढ़ें- Cholesterol Symptoms: पैरों में दिखाई देते हैं कोलेस्ट्रॉल के 3 संकेत, क्या कहती है रिसर्च
गैस्ट्रिक कैंसर के प्रमुख कारण
1. धूम्रपान और तंबाकू सेवन- जो लोग इन चीजों का सेवन अत्यधिक करते हैं, तो ये पेट के अंदरूनी सेल्स को नुकसान पहुंचाकर कैंसर की संभावना को बढ़ा देते हैं।
2. अनहेल्दी खानपान- अत्यधिक नमक, प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड्स का सेवन करने से।
3. पारिवारिक इतिहास- यदि परिवार में किसी को पहले भी गैस्ट्रिक कैंसर हुआ है, तो भविष्य में और लोगों को भी कैंसर हो सकता है।
4. गैस और अपच होना- डॉक्टर की मानें तो गैस होना और बार-बार होना भी कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है।
5. मेडिकल उपकरणों का साइड-इफेक्ट- हाल ही में एक रिसर्च में खुलासा हुआ था कि स्क्रीनिंग वाली मशीनों की हानिकारक किरणों से भी कैंसर हो सकता है।
गैस्ट्रिक कैंसर के लक्षण
- पेट में दर्द।
- पेट में सूजन होना।
- भूख में कमी।
- कम खाना खाना।
- शरीर में खून की कमी होना।
- मल में खून आना या काला रंग दिखना।
बचाव के उपाय
- हेल्दी डाइट का सेवन करें। ताजे फल, सब्जियां और फाइबर युक्त भोजन खाएं।
- धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें।
- वजन नियंत्रित रखें और रोजाना व्यायाम करें।
- रेगुलर हेल्थ चेकअप कराएं, खासकर अगर फैमिली हिस्ट्री में ऐसी बीमारी हो तो।
- शरीर में नए लक्षणों की अनदेखी न करें और तुरंत जांच कराएं।
ये भी पढ़ें- पूरे साल सर्दी-जुकाम रहता है? कहीं इस बीमारी से पीड़ित तो नहीं आप
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
12 hrs agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
14 hrs agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
17 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
18 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
20 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
22 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines