Brown Sugar vs White Sugar: त्योहारों से लेकर शादी-पार्टी समारोह में मिठाइयों की खूब भरमार रहती है। हालांकि, जो लोग सेहत के प्रति सावधान रहते हैं या जिन्हें शुगर की बीमारी है, वे ज्यादातर मीठा खाने से बचते हैं। अक्सर लोगों के बीच सफेद और ब्राउन शुगर को लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है कि दोनों में से कौन सी ज्यादा बेहतर है। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि ब्राउन शुगर और सफेद चीनी में क्या अंतर है और इनमें से कौन सी चीनी हमारी हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद है।
सफेद और ब्राउन शुगर के बीच अंतर
सफेद चीनी और भूरी चीनी दोनों ही गन्ने के रस से तैयार की जाती हैं। दोनों ही चीनी को बनाने का प्रोसेस लगभग एक जैसा है। दोनों के बीच अंतर सिर्फ इतना है कि सफेद चीनी एक प्यूरिफिकेशन प्रोसेस के जरिए बनाई जाती है, जो ब्राउन कलर के सिरप को हटा देती है। दूसरी ओर, ब्राउन शुगर को गुड़ की मात्रा बनाए रखने के लिए या तो कम प्रोसेसिंग से गुजरना पड़ता है या गुड़ के साथ सफेद चीनी मिलाकर बनाई जाती है, इससे इसका रंग भूरा (Brown) हो जाता है।
ब्राउन शुगर और सफेद शुगर- अंतर जानें? Dr. Bimal Chhajer की इस Video में-
ये भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों गाढ़ा हो जाता है खून? इन बीमारियों का बढ़ता है खतरा, ऐसे करें बचाव
ब्राउन और सफेद चीनी के टेस्ट में भी काफी अंतर होता है। सफेद चीनी ज्यादा मीठी होती है और इसका इस्तेमाल मिठाई, केक आदि बनाने में किया जाता है। जबकि ब्राउन चीनी का स्वाद टॉफी और कारमेल में पाया जाता है। सफेद चीनी में ब्राउन शुगर के मुकाबले ज्यादा कैलोरी पाई जाती है। सफेद चीनी बनाते समय इसमें सल्फर का यूज किया जाता है। सफेद चीनी आपका वजन बढ़ा सकती है। ब्राउन शुगर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह वजन कम करने के लिए यूजफुल है। आइए आपको बता देते हैं ब्राउन शुगर के क्या-क्या फायदे हैं।
ब्राउन शुगर के फायदे
वजन कम करने में मददगार
ब्राउन शुगर का इस्तेमाल वजन कम करने के लिए किया जाता है। इसमें सफेद चीनी की तुलना में काफी कम कैलोरी पाई जाती है, इससे वजन कम होता है।
भूरी चीनी या सफेद चीनी, कौन बेहतर, देखें इस Video में-
पाचन दुरुस्त करे
ब्राउन शुगर में भी कई पोषण तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसे तैयार करने में केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। यह डाइजेशन को मजबूत बनाता है।
पीरियड में होने वाली ऐंठन को कम करे
ब्राउन शुगर पीरियड की ऐंठन को कम करता है। महिलाओं में पीरियड के दौरान पानी उबालकर उसमें एक चम्मच ब्राउन शुगर, अदरक और चायपत्ती डालकर पीने से दर्द से राहत मिलती है।
ग्लोइंग स्किन
ब्राउन शुगर का यूज स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए भी किया जाता है। यह त्वचा पर मौजूद छोटे-छोटे दाग और धब्बों के अलावा गंदगी को खत्म करता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
32 mins agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 hr agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
3 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
4 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
8 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
23 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines