Breast Cancer: कैंसर एक गंभीर बीमारी है, इसके कई रूप हैं। ज्यादातर महिलाएं कैंसर से प्रभावित होती हैं। इस बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता न होने से इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए हर साल 13 अक्टूबर को ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के रूप में मनाया जाता है। ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर है, जिसका अगर टाइम से उपचार न हो, तो यह जानलेवा हो सकता है।
इस लेख के जरिए आपको बताएंगे इस बीमारी के कुछ खतरनाक फैक्टर्स और इससे कैसे बचाव कर सकते हैं। जिन लड़कियों को कम उम्र में जल्दी पीरियड आते हैं उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए समय समय पर जांच करवानी चाहिए और ऐसे कोई लक्षण दिखते हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।
ब्रेस्ट कैंसर क्या है ?
ब्रेस्ट कैंसर एक गंभीर बीमारी का वह प्रकार है, जो ब्रेस्ट की सेल्स में बनता है। वैसे तो ब्रेस्ट कैंसर पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही हो सकता है, लेकिन महिलाओं में इसका होना काफी ज्यादा आम है। ब्रेस्ट कैंसर में ब्रेस्ट में सेल्स कंट्रोल से बाहर हो जाते हैं। इसके अलग-अलग प्रकार के हैं। आपको बता दें, ब्रेस्ट कैंसर का प्रकार इस बात पर भी निर्भर करता है कि ब्रेस्ट के कौन से सेल्स कैंसर में चेंज हो जाते हैं।
ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण
- ब्रेस्ट के आकार, शेप में बदलाव होना
- ब्रेस्ट में दाने जैसे छोटी-छोटी गांठ होना
- ब्रेस्ट में या अंडरआर्म में गांठ होना
- ब्रेस्ट या निप्पल की स्किन कलर में बदलाव होना
- निपल की त्वचा का लाल होना
- निप्पल से खून निकलना
ये भी पढ़ें- Breast Cancer: महिलाएं इन लक्षणों को भूलकर भी ना करें इग्नोर, हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर!
इसके रिस्क फैक्टर
- उम्र
- फैमिली हिस्ट्री
- जेनेटिक्स
- हार्मोनल फैक्टर्स
- लाइफस्टाइल
ऐसे करें बचाव
- अपने स्तन में होने वाले बदलावों जैसे रंग, साइज, शेप का ध्यान रखें।
- अगर 40 साल से ज्यादा उम्र है, तो वार्षिक मैमोग्राम (मेमोग्राम टेस्ट स्तनों का एक्स रे होता है) कराना चाहिए।
- ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए फलों, सब्जियों से भरपूर आहार लेना चाहिए।
- मीट और प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करें।
- हेल्दी डाइट के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटी भी काफी जरूरी है। रोजाना एक्सरसाइज करें।
- शराब पीते हैं, तो ऐसे में इससे बचने के लिए शराब छोड़ दें या फिर लिमिट में पिएं।
- कई महिलाएं अलग वजहों से बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग से बचती हैं, लेकिन ये आपके बच्चे के साथ साथ आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
- अगर परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास है, तो सावधाना रहने की जरूरत है।
- मोटापा ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं। ऐसे में वजन कंट्रोल में रखें।
- लंबे समय तक हार्मोन रिप्लेसमेंट थैरेपी से बचें, क्योंकि इससे खतरा बढ़ सकता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
8 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
11 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
13 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines