हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bone Health: कितने सालों तक चल पाएंगे? डॉक्टर से जानिए कैसे मजबूत होंगी आपकी हड्डियां

Bone Health: बढ़ती उम्र के साथ-साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिसके कई कारण हो सकते हैं। हड्डियों में कमजोरी होने से चलने में दिक्कत होती है मगर जरूरी नहीं कि सिर्फ उम्र ही कमजोर हड्डियों का कारण हो। आइए जानते हैं इस पर डॉक्टर की राय।

विज्ञापन
photo credit-freepik

Bone Health: हड्डियां हर किसी के शरीर का आधार होती हैं, जो न केवल हमें खड़ा रहने, चलने और उठने का सहारा देती हैं, बल्कि हमारे अंगों को सुरक्षा प्रदान करती हैं। जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, हमारी हड्डियों की ताकत और घनत्व (density) में बदलाव आता है, जिससे हड्डियों से जुड़ी समस्याएं जैसे- ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर होने का जोखिम बढ़ जाता है। मगर हड्डियों का कमजोर होना सिर्फ उम्र पर निर्भर नहीं करता है। बोन वीकनेस और भी कई कारणों से हो सकती है, जिनमें कुछ चीजें शामिल होती हैं जैसे कि बचपन में हड्डियों की सही देखभाल न होना या फिर जेनेटिक्स। आइए जानते हैं इस पर डॉक्टर की राय।

क्यों जरूरी है Bone Health?

हड्डियां हमारे शरीर के ढांचे का हिस्सा हैं। इनका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। हड्डियों का घनत्व हमारी लाइफ के पहले 30 साल तक बढ़ता है और उसके बाद कम होने लगता है। इस कारण हमें हमारे शरीर की हड्डियों का खास ख्याल रखना आवश्यक हो जाता है और समय पर जांच करना भी जरूरी हो जाता है।

एक्सपर्ट की राय

दिल्ली के जाने-माने ऑस्टियोपोरोसिस एक्सपर्ट डॉक्टर कौशल कांत मिश्रा बताते हैं कि हम कितना अपने पैरों पर चल सकते हैं, इस बात पर निर्भर करता है कि हमारी हड्डियों में कितनी ताकत मौजूद है। वे कहते हैं कि हड्डियां कितने समय तक मजबूत रहेंगी, ये कुछ मेडिकल टर्म्स पर निर्भर करती हैं जैसे कि जेनेटिक्स, फैमिली से जुड़ी बीमारी, बचपन में ग्रोथ का फैक्टर।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

विस्तार से समझें

1. जेनेटिक्स- इस पर डॉक्टर कहते हैं कि यह किसी के हाथ में नहीं है। यदि परिवार में शुरू से ही माता-पिता या दादा-दादी की हड्डियां कमजोर रही हैं, तो लाजमी है कि यह आगे की पीढ़ी को भी सताएगी और इसका इलाज भी संभव नहीं है।

विज्ञापन

2. फैमिली हिस्ट्री- अगर परिवार में किसी को हड्डियों से जुड़ी बीमारी रही है और आप उनसे किसी भी तरह से को-रिलेट करते हैं, तो भी आपकी हड्डियां कमजोर होंगी। इनमें ऑस्टियोपोरोसिस, अर्थराइटिस जैसी बीमारी शामिल होती हैं।

3. बचपन में ग्रोथ- यह फैक्टर सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि बच्चा पैदा होने के बाद किस वातावरण और किन उपलब्धियों के बीच पला-बढ़ा है, यह भी निर्भर करता है उसके शरीर की ताकत पर। उस समय अगर सही से उसकी हड्डियों पर मालिश या जरूरी पोषक तत्व नहीं मिले हैं, तो भी हड्डियां कमजोर रह जाती हैं।

विज्ञापन

कैसे रखें हड्डियां मजबूत?

  • कैल्शियम और विटामिन D का सेवन करें।
  • व्यायाम भी रोजाना करें।
  • संतुलित आहार का सेवन करें।
  • धूम्रपान और शराब पीने से बचें।
  • वजन पर नियंत्रण रखें।

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola