Body Detox Side Effects: तकनीकी दुनिया में लोग सोशल मीडिया ट्रेंड्स को खूब फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया ट्रेंड्स में हेल्थ को सही रखने के लिए भी कई ट्रेंड्स वायरल होते हैं। डिटॉक्स ड्रिंक पीकर शरीर से टॉक्सिन्स को रिलीज करते हैं। हालांकि, ये कोई गलत प्रक्रिया नहीं है लेकिन सिर्फ दूसरों को देखकर या बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी फूड का सेवन या फिर ट्रिक्स को अपनाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे हमारी बॉडी पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव इंपैक्ट पड़ने लगते हैं। आइए जानें डिटॉक्स के बारे में ऐसी बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे।
ट्रेंड देखकर बॉडी को डिटॉक्स न करें
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि सोशल मीडिया से सीखा इस ट्रेंड को अपनाने का भी अपना तरीका होता है। इसे बिना डॉक्टरी सलाह से करना आपके लिए बिल्कुल मुश्किल भी खड़ी कर सकता है। नोएडा के मदरलैंड अस्पताल की डॉक्टर शहनाज बानो कहती हैं कि बिना किसी जरूरत के डिटॉक्स नहीं होता है। ये सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए होता है, जो किसी विशेष परिस्थिति से गुजरते हैं। इन्हें भी डॉक्टर अपनी निगरानी में रखते हैं।
ये भी पढ़ें- मुंह से लगातार बदबू आना किस बीमारी का संकेत? जानिए 7 कारण और घरेलू उपाय
डिटॉक्स कब बनता है खतरनाक?
एक्सपर्ट बताते हैं कि अच्छी सेहत के लिए इसे अपनाना सही होता है लेकिन कई बार सिर्फ सोशल मीडिया पर देखने से लोग जूस और कैलोरी खाना बंद कर देते हैं जिस वजह से उनके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और पोटेशियम की कमी हो जाती है। कभी-कभी लोग बिल्कुल पानी नहीं पीते तो कई बार इतना पानी पी लेते हैं कि पेशाब में उनके शरीर के अच्छे गुण भी रिलीज हो जाते हैं।
ओवर डिटॉक्स करने के नुकसान क्या है?
- इम्यूनिटी कमजोर होना।
- संक्रमण का खतरा बढ़ना।
- पेट में गैस, एसिडिटी या कब्ज होना।
- हार्मोनल इंबैलेंस।
- नींद न आने की समस्या।
- स्किन पर रूखापन और ड्राइनेस।
- थकावट और शुगर का स्तर बिगड़ना।
किन लोगों को करना चाहिए डिटॉक्स?
डॉक्टर अरुण प्रसाद बताते हैं कि हर किसी के शरीर को डिटॉक्स की जरूरत नहीं होती है। कुछ परिस्थितियां जैसे कि ये:
- जो लोग प्रदूषित इलाकों में रहते हैं।
- प्रदूषण संबंधि कार्यक्षेत्र में लगे हों।
- केमिकल या धूल-मिट्टी वाले काम करने वाले लोगों को डिटॉक्स करना चाहिए।
- प्रोसेस्ड फूड्स का नियमित सेवन करने वालों को।
- धूम्रपान और शराब बहुत ज्यादा पीना।
- डिटॉक्स का सही तरीका क्या है?
- अपनी डाइट में फलों को ज्यादा शामिल करें।
- दाल, पनीर और अंडे खाएं, जो प्रोटीन का सोर्स है।
- गर्मियों में नींबू पानी, नारियल पानी और 2 से 3 लीटर पानी पिएं।
- प्राणायाम और वॉक भी जरूरी।
इन सभी काम को करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी डाइटिशियन से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें- देश के युवाओं में बढ़ रहे सिर और गले के कैंसर के मामले, जानें लक्षण और बचाव
संबंधित खबरें
ज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
13 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
14 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
15 hrs ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
16 hrs agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
18 hrs agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
20 hrs agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
22 hrs agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
1 day agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
1 day agoरात में 2 से 3 बार पेशाब के लिए खुलती है नींद? सिर्फ ज्यादा पानी नहीं, इन समस्याओं का भी हो सकता है संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines