Blood Expiry Date: जब कोई हमारे और आपके घर में बीमार होता है तो हम सीधा उसे लेकर अस्पताल जाते हैं। किसी की अगर ज्यादा गंभीर हालात नहीं होती है तो डॉक्टर उसे दवाई देकर घर भेज देते हैं। लेकिन मामला गंभीर हो तो और अगर उसमें खून की आवश्यकता होती है तो अगले ही पल डॉक्टर बोल देते हैं कि खून की जरूरत है इसकी व्यवस्था करो। कभी कभी आपका और मरीज का ब्लड ग्रुप मिल जाता है और कभी नहीं मिल पाता है। बस आपके सामने एक बड़ी मुसीबत आ खड़ी होती है।
मरीज के लिए उसका ही ब्लड ग्रुप का खून मिलना एक तरह से पहाड़ जैसा काम हो जाता है। फिर ऐसे वक्त आप बिना सोचे समझे पैसा खर्च करने को तैयार हो जाते हैं। कभी किसी के सामने मिन्नतें करते हैं तो किसी को मुंह मांगी कीमत देने को तैयार हो जाते हैं। ऐसे में आपकी लापरवाही और मजबूरियों का कुछ लोग फायदा उठाते हैं। लेकिन आप खून लेते समय इस बात पर ध्यान बिलकुल नहीं देते हैं कि ब्लड की एक्सपायर होने की तारीक क्या है? उसे कितने तापमान में रखा गया था?
ये भी पढ़ें- अगर आपको भी सता रहा है डायबिटिक होने का डर तो इन लक्षणों को पहचानें
खराब खून चढ़ने से होती हैं ये बीमारियां
वैसे तो सेफ ब्लड का कोई दावा नहीं मिल पाता है। लेकिन ब्लड वहीं से लेना चाहिए, जहां सरकार की तरफ से ब्लड बैंकों के पास लाइसेंस हो। क्योंकि खराब खून चढ़वाने से एचआईवी, हेपटाइटिस बी और मलेरिया आदि बीमारियां हो सकती हैं। खून की जांच में अगर नेगेटिव पाए जाते हैं तो भी ये पक्का कह नहीं सकते हैं कि आगे जाकर फिर ये बीमारियां नहीं होंगी। देश की जनसंख्या 1.429 अरब हो गई है। लेकिन इसके बाद भी लगातार खून की कमी है। खून की कमी का फायदा उठाने वाले जमकर काला बाजारी करते हैं।
क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए
अगर खून चढ़वाने की नौबत आती है तो कोशिश पहले ये करें कि हमेशा लाइसेंस वाले ब्लड बैंक से ही ब्लड लें। सबसे अहम बात ब्लड लेते समय ब्लड के बैग पर एक्सपायरी डेट देखकर खरीदें। ब्लड वाले बैग को अपने साफ हाथों से ही लें और ब्लड ले जाने के समय भी सावधानी रखनी चाहिए कि उसका टेंपरेचर 4 डिग्री सेल्सियस तक बना रहे। इसके लिए हमेशा थर्मोकोल बॉक्स का प्रयोग किया जा सकता है। कभी भी खून की थैली को बर्फ के साथ भूलकर भी न रखें।
ब्लड को स्टोर करने के लिए दो तरह के ब्लड बैग होते हैं। उनपर ब्लड की एक्सपाइरी डेट या लाइफ अलग-अलग होती है। एक बैग में 35 दिन, एक बैग में 42 दिन खून चलता है। जिस ब्लड बैग में ज्यादा दिन की लाइफ होती है, उसमें एड सोल नाम का लिक्विड पदार्थ (Liquid Substance) डाला जाता है और ये थोड़ा सा महंगा होता है। किसी भी ब्लड का यूज करने से पहले डाक्टर से सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 hr agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 hr agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
5 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
20 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
23 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines