Benefits of Jamun: बारिश के मौसम ने दस्तक दे दी है और बाजारों में काली काली जामुन नजर आने लगी है। काले कलर का ये फल स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। ये हमें पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने के साथ ही इम्युनिटी को बूस्ट करती है। हालांकि आपको लिमिट में इसका सेवन करना होगा।
जामुन के बारे में कहा जाता है कि जामुन स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। खास बात ये है कि जामुन का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जामुन को अम्लीय प्रकृति का फल माना जाता है और यह स्वाद में मीठा होता है।
आइए नीचे इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं…
जामुन के पोषक तत्व
जामुन पोषक तत्वों से भरा हुआ है। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, विटामिन सी और भरपूर मात्रा में विटामिन बी पाया जाता है। इसके साथ ही थियामिन, राइबोफ्लेविन, फॉलिक एसिड, नियासिन, विटामिन बी6 आदि पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मददगार हैं।
जामुन खाने के लाभ
- इसमें भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है। जामुन में लगभग वे सभी जरूरी लवण पाए जाते हैं, जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच, पेट दर्द दूर होता है।
- जामुन में मौजूद पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी होता है, इसके सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है और शरीर में खून की कमी नहीं होने देता।
- आयुर्वेद डॉक्सपर्ट डॉक्टर अबरार मुल्तानी के अनुसार, अगर आपको गठिया वाद से दर्द होता है तो आप जामुन की छाल को उबालकर इसके बचे हुए घोल का लेप जोड़ों पर लगा सकते हैं। इससे दर्द में आराम मिलता है।
- जामुन की पत्तियां और इसका छाल मसूड़ों की समस्याओं को दूर करने में हेल्प करता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा अधिक होती है, इसमें कैलोरी मात्रा कम होने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और वजन घटाने में मदद करता है।
इस बात का रखें ध्यान
डॉक्टर अबरार मुल्तानी बताते हैं कि जामुन को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। क्योंकि यह वातकारी है, जिसे खाली पेट खाया गया तो पेट में अफारा और गैस की समस्या हो जाती है, जो लंबे समय तक नहीं जाती। उसी तरह जामुन को दूध के साथ भी कभी नहीं खाना चाहिए। आप इसे दोपहरा लंच के बाद खा सकते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
9 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
9 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
10 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
14 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines