Baby Care Mistakes: बच्चों को चूमना या जिसे हम किस बोलते हैं, यह एक आम प्यार और स्नेह दिखाने का तरीका होता है, लेकिन क्या यह हमेशा सही होता है? जब भी हम बच्चों को किस की बात करते हैं, तो यह जरूरी है कि हम इसके कुछ दुष्प्रभावों को भी जरूर जान लें क्योंकि अनजाने में बड़े लोग या परिवार के अन्य सदस्य भी छोटे बच्चे को बीमारी दे जाते हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि नवजात शिशु का हमें ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखना होता है और उन्हें बीमारियों से बचाने के लिए घर के अंदर बंद रखते हैं, धूल-मिट्टी से बचाते हैं लेकिन Kiss करने की बात पर गौर नहीं करते हैं। चलिए आपको इस पर एक्सपर्ट की राय बताते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर अर्पित गुप्ता, जो कि मशहूर पीडियाट्रिशियन हैं, बताते हैं कि किस करना शायद लोगों को अच्छा लगता होगा लेकिन यह छोटे बच्चे के लिए सबसे ज्यादा अनोइंग यानी तकलीफ देने वाली चीज होती है। कई बार माता-पिता को भी बार-बार बच्चे को किस करने से बचना चाहिए क्योंकि चूमने के जरिए वह बच्चों को एक नहीं, कई प्रकार की गंभीर बीमारियों वाले बैक्टीरिया दे जाते हैं।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
और क्या बताया?
किस करने को लेकर डॉक्टर कहते हैं कि लोग बच्चे को ज्यादातर गालों और फेस पर किस करते हैं, जो कि सबसे ज्यादा डेंजरस स्पॉट है क्योंकि यहां से इंफेक्शन या जर्म्स आंखों, मुंह और नाक के रास्ते उनके शरीर में जा सकते हैं। इससे सर्दी-जुकाम होना तो एक कॉमन इंफेक्शन है लेकिन कई बार किस करने से बच्चे को ऐसे एंजाइम्स भी मिल जाते हैं, जो कि न्यू बॉर्न बेबी के डाइजेशन को बिगाड़ सकते हैं, उनके ब्लड को इंफेक्टेड कर सकते हैं। साथ ही, अगर किसी को स्किन का इंफेक्शन है, तो किस करने से बच्चे को भी वह इंफेक्शन हो सकता है।
किसे बिल्कुल नहीं करना चाहिए किस?
डॉक्टर बताते हैं कि घर में आया कोई भी रैंडम इंसान को बेबी को किस नहीं करने देना चाहिए क्योंकि वह अपने साथ और भी कई जर्म्स और बैक्टीरिया को साथ लेकर आया होगा, जो बेबी को ट्रांसफर हो सकता है। अगर पेरेंट्स किस कर रहे हैं, तो फॉरहेड पर किस करना कुछ हद तक ठीक है लेकिन होंठों के आस-पास तो बिल्कुल भी किस नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
38 mins agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
14 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
16 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
17 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
19 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines