TrendingiranSunetra Pawar

---विज्ञापन---

आंतों में गैस या मल हो गया है इकट्ठा? आचार्य बालकृष्ण से जानिए बिना दवाई के पाचन दुरुस्त रखने के नुस्खे

Ayurvedic Tips For Stomach Problems: अगर आपको पेट से संबंधित समस्याएं होती रहती हैं या पेट साफ नहीं हो पाता तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. एक्सपर्ट के मुताबिक, बार-बार कब्ज, गैस, एसिडिटी या पेट में भारीपन पाचन तंत्र के कमजोर होने का संकेत हो सकता है. 

आंतों में गैस या मल इकट्ठा हो जाए तो क्या करें? Image Credit- News24

Anto Me Gas Jama Hona: आजकल लाइफस्टाइल इतनी खराब हो गई है कि ज्यादातर लोगों को पेट संबंधित समस्याएं होने लगी हैं. गैस बनना, पेट फूलना, भारीपन महसूस होना, कब्ज और मल का आंतों में इकट्ठा हो जाना ऐसी दिक्कतें हैं जो ना सिर्फ शरीर को परेशान करती हैं बल्कि दिनभर की एनर्जी भी खत्म कर देते हैं. कई लोग इस समस्या के लिए तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद में बिना दवाई भी पाचन को दुरुस्त रखने के आसान उपाय बताए गए हैं. अगर आप बिना दवा के इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो योग गुरु और आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण के बताए गए टिप्स अपना सकते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि अगर सही खानपान को अपनाया जाए तो आंतों में जमा गैस और मल की समस्या अपने आप ठीक हो सकती है. 

इसे भी पढ़ें-

---विज्ञापन---

आंतों में गैस या मल इकट्ठा हो जाए तो क्या करें | Anto Me Gas Jama Hona

आंतों में गैस या मल जमा होने की वजह खानपान या पाचन में खराबी होने की वजह से होती है. एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा नाभि खिसकने की वजह से भी हो सकता है और अगर आपके शरीर में फाइबर की कमी है या आप पानी कम पीते हैं तो ऐसा हो सकता है. हालांकि, ज्यादातर लोगों को बड़ी आंत में बैक्टीरिया जमा होने की वजह से ऐसा होता है. 

---विज्ञापन---

  • खानपान गलत होना
  • खाना सही तरह से नहीं निगलना
  • कब्ज की समस्या रहना
  • बैक्टीरिया पनपना
  • हार्मोनल बदलाव
  • शरीर सुस्त होना

बिना दवाई के पाचन दुरुस्त रखने के नुस्खे क्या हैं? 

  • सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से फायदा हो सकता है. आपको 1 गिलास पानी पीना होगा, क्योंकि यह आंतों को एक्टिव करने का काम करता है और अंदर जमे मल को बाहर निकालने का काम करता है.  
  • आप त्रिफला का चूर्ण भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. इसका सेवन रात को सोने से पहले करना होगा, जिसे एक गिलास गुनगुने पानी में डालकर पीना होगा. इससे कब्ज और गैस में राहत मिलेगी.
  • कब्ज से राहत पाने के लिए आपको छाछ में जीरा पाउडर डालकर पीना होगा. इसका सेवन दोपहर में करना सबसे अच्छा रहता है. अगर आप चाहें तो इसमें काला नमक भी डाल सकते हैं.  
  • अपनी थाली में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं और पपीता, अमरूद, सेब, हरी सब्जियां और दलिया शामिल करें. इनका सेवन करने से आंतों को आराम मिल सकता है.  
  • वज्रासन और पवनमुक्तासन करना होगा, जिससे खाना खाने के बाद 10 मिनट करना होगा. इससे गैस बाहर निकलती है और खाना आसानी से पच भी जाता है.

इसे भी पढ़ें-


Topics:

---विज्ञापन---